फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Minister-designate DK Shivakumar spells out his vision for Karnataka

Karnataka Politics: डीके शिवकुमार ने साझा किया कर्नाटक के विकास का विजन, कहा- 'युवा युग' की होगी शुरुआत

Tue, 02 Jun 2026 09:39 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 02 Jun 2026 09:39 PM IST
सार

Karnataka Politics: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले डीके शिवकुमार ने कहा कि वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगे तथा किसान, महिलाओं और युवाओं समेत समाज के हर वर्ग को साथ लेकर राज्य में विकास का नया दौर शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में नए युवा युग की शुरुआत होगी। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Chief Minister-designate DK Shivakumar spells out his vision for Karnataka
कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को राज्य के विकास को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगे तथा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। शिवकुमार कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।
विज्ञापन


शिवकुमार ने कहा, देश के लोगों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में एक नए 'युवा युग' की शुरुआत होगी। उन्होंने माना कि आगे की राह आसान नहीं होगी। लेकिन वह पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


शिवकुमार ने कहा, दुनिया भारत को बंगलूरू और कर्नाटक के माध्यम से देखती है। इसलिए राज्य को नई दिशा देना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसान, महिलाएं, युवा और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा और राज्य में विकास का नया दौर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेतृत्व से मिले अवसरों का जिक्र करते हुए शिवकुमार ने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें कई जिम्मेदारियां दीं। इसलिए उनके प्रति निष्ठावान रहना उनका कर्तव्य था।

उन्होंने कहा कि उन्होंने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर अपने थिएटर का नाम रखा था, जो गांधी परिवार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शिवकुमार ने कहा कि सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बन सकती थीं। लेकिन उन्होंने यह पद स्वीकार नहीं किया। वहीं, राहुल गांधी भी प्रधानमंत्री बन सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और देश की जनता के बीच जाकर संघर्ष किया।

मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने के अपने सफर पर शिवकुमार ने कहा कि यह कोई सपना नहीं है, बल्कि समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सफर कठिन और चुनौतीपूर्ण रहा। लेकिन उन्हें कभी नहीं लगा कि अवसर उनसे छिन गया है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की उपलब्धि है।

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री पद में बदलाव और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

ये भी पढ़ें: जर्मनी में अब भारतीय यात्रियों को ट्रांजिट वीजा की आवश्यकता नहीं, दूतावास ने की घोषणा


पिछले हफ्ते सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। शनिवार को उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया।

इस बीच, कांग्रेस नेतृत्व नई कर्नाटक कैबिनेट के गठन की रूपरेखा तैयार कर रहा है। मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के साथ अहम बैठक की। बैठक में नई कैबिनेट के गठन और राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed