{"_id":"63e892d52559cbfc8600ee49","slug":"chief-justices-appointed-to-four-high-courts-gujarat-gauhati-jammu-kashmir-ladakh-tripura-law-minister-kiren-r-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Appointments: इन चार राज्यों में हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, कानून मंत्री रिजिजू ने किया एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Appointments: इन चार राज्यों में हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, कानून मंत्री रिजिजू ने किया एलान
Sun, 12 Feb 2023 06:55 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 12 Feb 2023 06:55 PM IST
सार
गुजरात हाईकोर्ट की जज सोनिया गिरिधर गोकनी को इसी उच्च न्यायालय में चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। शपथ लेने के बाद वह किसी उच्च न्यायालय में इकलौती महिला मुख्य न्यायाधीश होंगी। भारत में 25 उच्च न्यायालय हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति
- फोटो : Google
विस्तार
चार राज्यों की हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इनमें से दो न्यायाधीश इस महीने ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, गुजरात हाईकोर्ट की जज सोनिया गिरिधर गोकनी को इसी उच्च न्यायालय में चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। शपथ लेने के बाद वह किसी उच्च न्यायालय में इकलौती महिला मुख्य न्यायाधीश होंगी। भारत में 25 उच्च न्यायालय हैं।
इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे अरविंद कुमार की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में होने के बाद शुक्रवार को ही उन्हें कार्यकारी चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था। इसके अलावा राजस्थान हाईकोर्ट के जज संदीप मेहता को गुवाहाटी हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। ओडिशा हाईकोर्ट के जज जसवंत सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। वहीं, गुवाहाटी हाईकोर्ट के जज जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया।
दो जज हो रहे रिटायर
न्यायमूर्ति गोकानी 25 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगी। वह गुजरात न्यायिक सेवा से हैं। ओडिशा उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति जसवंत सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। वह 22 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगे।