{"_id":"61c820e99a13da19897824e8","slug":"chief-justice-of-india-nv-ramana-said-judges-appointing-judges-is-a-myth","type":"story","status":"publish","title_hn":"CJI एनवी रमण बोले: न्यायाधीशों की नियुक्ति सिर्फ न्यायाधीश ही करते हैं, यह सिर्फ एक भ्रम है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CJI एनवी रमण बोले: न्यायाधीशों की नियुक्ति सिर्फ न्यायाधीश ही करते हैं, यह सिर्फ एक भ्रम है
Sun, 26 Dec 2021 01:29 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:29 PM IST
सार
भारत के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि आज कल न्यायपालिका के प्रति हमले बढ़ गए हैं। सरकारों को एक सुरक्षित माहौल बनाना होगा, जिससे न्यायिक अधिकारी निडर होकर काम कर सकें।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने रविवार को कहा कि यह धारणा बिल्कुल गलत है कि न्यायाधीशों की नियुक्ति न्यायाधीश ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में न्यायिक अधिकारियों के चयन के लिए अपनाई गई प्रक्रिया में एक भूमिका न्यायाधीशों की भी है।
विज्ञापन
सीजेआई विजयवाड़ा में सिद्धार्थ लॉ कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में न्यायिक अधिकारियों पर हमले बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं, अगर न्यायाधीश किसी पार्टी के अनुकूल आदेश नहीं देते हैं तो कई बार प्रिंट व सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ अभियान चलाए जाते हैं। एनवी रमण ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों को पूर्ण स्वतंत्रता की आवश्यकता है, उन्हें न्यायपालिका के प्रति जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
नियुक्ति प्रक्रिया का हिस्सा न्यायाधीश
सीजेआई एनवी रमण ने कहा कि आजकल यह कहना फैशनेबल हो गया है कि न्यायाधीश ही न्यायाधीश की नियुक्ति करते हैं। तथ्य यह है कि वे सिर्फ एक प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इसमें कई प्राधिकरण शामिल हैं, जिनमें केंद्रीय कानून मंत्रालय, राज्य सरकारें, राज्यपाल, उच्च न्यायालय कोलेजियम, खुफिया ब्यूरो शामिल है, जिन्हें सभी उम्मीदवारों की उपयुक्तता की जांच करने के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए बाध्य हैं सरकारें
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों को न्यायपालिका पर हो रहे हमलों से प्रभावी ढंग से निपटने की जरूरत है। सरकारें एक सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए बाध्य हैं ताकि न्यायाधीश और न्यायिक अधिकारी निडर होकर काम कर सकें।