Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Justice of India BR Gavai announce that will not take government post after retirement

CJI Gavai: 'सेवानिवृत्ति के बाद परामर्श और मध्यस्थता करूंगा', चीफ जस्टिस ने बताई रिटायरमेंट के बाद की योजना

Sat, 26 Jul 2025 02:59 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 26 Jul 2025 02:59 PM IST
सार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने अमरावती में घोषणा की कि वे 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद किसी भी सरकारी पद को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वे परामर्श और मध्यस्थता के माध्यम से काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने पिता आरएस गवई को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Chief Justice of India BR Gavai announce that will not take  government post after retirement
जस्टिस बीआर गवई - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई ने शनिवार को कहा कि वह 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद किसी भी सरकारी पद को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने यह साफ किया कि रिटायरमेंट के बाद वह केवल परामर्श और मध्यस्थता का कार्य करेंगे। अमरावती जिला और सत्र न्यायालय में स्वर्गीय टीआर गिल्डा मेमोरियल ई-लाइब्रेरी के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन


सीजेआई गवई ने कहा कि मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि रिटायरमेंट के बाद कोई भी सरकारी पद नहीं स्वीकार करूंगा। मैं परामर्श और मध्यस्थता के जरिए ही अपने अनुभव से जुड़ी सेवाएं देता रहूंगा। उन्होंने आगे यह भी कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता बनाए रखना आवश्यक है और वह इसके प्रति प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


23 नवंबर को रिटायर होंगे गवई
जस्टिस गवई 23 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। सेवानिवृत्ति से पहले उन्होंने अपने गृह जिले अमरावती में स्थित अपने गांव दरापुर में शुक्रवार को अपने पिता आरएस गवई की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इनके पिता केरल और बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं और उन्हें ‘दादासाहेब गवई’ के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादासाहेब गवई के नाम पर बनेगा प्रवेश द्वार
सीजेआई गवई ने दरापुर गांव में ‘दादासाहेब गवई प्रवेश द्वार’ की आधारशिला भी रखी। यह प्रवेश द्वार गांव की मुख्य सड़क पर बनेगा, जिससे गांव में आने-जाने वालों को पूर्व राज्यपाल की स्मृति का अहसास रहेगा। कार्यक्रम में गवई के परिवार के सदस्य और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति के मामले में वन अधिकारी गिरफ्तार, करीब डेढ़ करोड़ नकदी हुई बरामद


न्यायपालिका की गरिमा का समन्वय जरूरी
ई-लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह में सीजेआई ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था में तकनीक का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है और न्यायालयों को समय के साथ तकनीकी संसाधनों को अपनाना चाहिए। उन्होंने युवा वकीलों को डिजिटल लाइब्रेरी का अधिकतम लाभ उठाने की सलाह दी और कहा कि इससे अध्ययन और मामलों की तैयारी में सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़ें- बीएसएफ की किसी भी चौकी पर घुसपैठ नहीं कर सके पाकिस्तानी, दुश्मन की 120 संचार तकनीक

न्यायिक अनुभव का लाभ समाज को देने की इच्छा
न्यायमूर्ति गवई ने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद वह अपने वर्षों के न्यायिक अनुभव को परामर्श और मध्यस्थता के जरिए समाज और न्यायिक क्षेत्र को लौटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका से अलग होकर भी वह निष्पक्षता और सेवा की भावना के साथ काम करते रहेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed