फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief election commissioner Sunil Arora said on EVM, then congress react

चुनाव आयोग ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका पर संज्ञान ले, उसकी पैरवी न करे: कांग्रेस 

Thu, 24 Jan 2019 08:15 PM IST
टीम डिजिटल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: टीम डिजिटल Updated Thu, 24 Jan 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Chief election commissioner Sunil Arora said on EVM, then congress react
मनीष तिवारी - फोटो : ANI

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने वीरवार सुबह एक समारोह में कहा, बैलेट पेपर से हरगिज चुनाव नहीं होंगे। शाम को कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी बोले, चुनाव आयोग ईवीएम की आशंका पर संज्ञान ले, उसकी पैरवी न करे। आयोग का काम निष्पक्ष चुनाव कराना है नसीहत देना नहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी हो सकती है, लोगों की यह धारणा है।चूंकि लोकतंत्र भरोसे पर चलता है, इसलिए चुनाव आयोग तय करे कि जनता के भरोसे के साथ खिलवाड़ न हो। बता दें, तीन दिन पहले लंदन में सैयद शुजा नाम के एक कथित ईवीएम हैकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह दावा किया था कि भारत की ईवीएम मशीनों को हैक किया जा सकता है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, शुजा ने कहा था कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हुई थी। इस खुलासे के बाद देश के राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया था। कांग्रेस ने कहा, जब लोगों को ईवीएम पर शक है तो बैलेट से चुनाव कराए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर भाजपा ने कहा, देश की निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को बदनाम किया जा रहा है। ईवीएम हैकिंग से जुड़े दावे के बाद भारत के चुनाव आयोग ने कहा, इस मामले की छानबीन की जा रही है। चुनाव आयोग आज भी ईवीएम की फुलप्रूफ सुरक्षा को लेकर अपने स्टैंड पर कायम है। बाद में आयोग ने दिल्ली पुलिस में इस मामले की लिखित शिकायत दे दी।

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने बयान में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, भारत की ईवीएम के साथ लंदन में छेड़छाड़ का आयोजन किया गया। कांग्रेस के पास ऐसे कई लोग हैं, जो पीएम मोदी को हटाने के लिए पाकिस्तान भी चले जाते हैं। अब ऐसे लोग हैकिंग का ख़तरा बताकर लोगों में बेवजह डर फैला कर रहे हैं।

भाजपा नेता बोले, कपिल सिब्बल वहां यूं ही नहीं गए।उन्हें कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भेजा था। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम बैलट पेपर के युग में हरगिज वापस नहीं जाने वाले हैं। हमारी ईवीएम पूरी तरह ठीक हैं। 


मनीष तिवारी ने कहा, चुनाव आयोग से हमारा निवेदन है कि वह ईवीएम को लेकर आम लोगों में जो संशय है, उसे दूर करें। वह ईवीएम का हिमायती न बने। अगर आयोग को लगता है कि बैलेट पेपर से लोगों की शंकाओं का निवारण हो सकता है तो उसे इस पर विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed