फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Election Commissioner gyanesh kumar on sir voter list

Voter List SIR: ज्ञानेश कुमार बोले- मतदाता सूची में 18 साल+ के ही लोग, एसआईआर सुप्रीम कोर्ट की जांच में भी खरा

Sat, 30 May 2026 03:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 30 May 2026 03:41 PM IST
सार

CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है, जबकि मृत, डुप्लीकेट, स्थानांतरित, अनुपस्थित और विदेशी मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। सीईसी ने क्या कहा, पढिए रिपोर्ट-
 

विज्ञापन
Chief Election Commissioner gyanesh kumar on sir voter list
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने शनिवार को कहा कि भारत के ऐसे सभी नागरिकों को मतदाता सूची  में शामिल किया जा रहा है, जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है। वहीं, जो लोग पात्र नहीं हैं उनके नाम व्यवस्थित रूप से हटाए जा रहे हैं। इनमें मृत, दोहराए गए नाम वाले, अनुपस्थित, स्थानांतरित और विदेशी मतदाता शामिल हैं। 
विज्ञापन


एसआईआर पर क्या कहा?
ज्ञानेश कुमार केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) न केवल सुप्रीम कोर्ट की जांच में खरा उतरा है, बल्कि इसने अपने सांविधानिक और कानूनी दायित्वों को पूरा करने में भी बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


ज्ञानेश कुमार ने बताया कि यह विशेष गहन पुनरीक्षण सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिला एवं प्रदेश अध्यक्षों के साथ-साथ 15 लाख से अधिक बूथ-स्तर के एजेंटों की निगरानी में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'वे किसे बचा रहे हैं, और क्यों?': OSM ठेका विवाद में नया मोड, राहुल गांधी ने पूछे सवाल, न्यायिक जांच की मांग

एसआईआर प्रक्रिया में कितने अधिकारी तैनात?
उन्होंने कहा कि इस कार्य को 11 लाख से अधिक बूथ-स्तर के अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी और अन्य अधिकारी मिलकर पूरा कर रहे हैं। ये सभी राज्य सरकारों के कर्मचारी हैं, जिन्हें प्रतिनियुक्ति पर निर्वाचन आयोग में लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मिलकर दुनिया की सबसे सटीक मतदाता सूचियों में से एक तैयार करने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed