फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chief coordinator Harsh Vardhan Shringla said Sikkim to host two G20 meetings

G20: देश के 56 शहरों में 215 बैठकें होंगी आयोजित, दो की मेजबानी करेगा सिक्किम

Fri, 16 Dec 2022 11:46 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, गंगटोक
पीटीआई, गंगटोक Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 16 Dec 2022 11:46 PM IST
सार

सिक्किम एक हिमालयी राज्य है और इसमें उपलब्ध प्राकृतिक सुंदरता, बुनियादी ढांचे और आवास सुविधाओं के मद्देनजर जी20 की व्यापार और स्टार्ट-अप बैठकों की मेजबानी के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
chief coordinator Harsh Vardhan Shringla said Sikkim to host two G20 meetings
हर्षवर्धन श्रृंगला - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत ने आधिकारिक तौर पर एक दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की है। कार्यक्रमों में कोई कसर न रहे इसके लिए भारत सरकार लगातार तैयारियों में लगी हुई है और देश के सभी राज्यों से भी समर्थन मिल रहा है। वहीं भारत के जी20 अध्यक्ष पद के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को जानकारी दी कि सिक्किम अगले साल मार्च में दो जी20 बैठकों की मेजबानी करने वाला पूर्वोत्तर का एकमात्र राज्य होगा।

विज्ञापन


56 शहरों में होंगी जी20 की बैठकें
हर्षवर्धन श्रृंगला ने आगे बताया कि देश के 56 शहरों में जी20 के विभिन्न समूहों की 215 बैठकों होगीं। जिनमें से दो बैठकें सिक्किम में होंगी। सिक्किम में पहली बिजनेस बैठक 16 मार्च को और दूसरी इसके दो दिन के बाद होगी। उन्होंने कहा कि सिक्किम है एक हिमालयी राज्य और इसमें उपलब्ध प्राकृतिक सुंदरता, बुनियादी ढांचे और आवास सुविधाओं के मद्देनजर जी20 की व्यापार और स्टार्ट-अप बैठकों की मेजबानी के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


 दोनों बैठकों में जी20 देशों के लगभग 80 प्रतिनिधि भाग लेंगे
सिक्किम में होने वाली दोनों बैठकों में जी20 देशों के लगभग 80 प्रतिनिधि भाग लेंगे। बता दें कि श्रृंगला सिक्किम के एक दिवसीय दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने राज्य में होने वाली आगामी जी20 बैठकों की तैयारी पर मुख्य सचिव वीबी पाठक सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों के साथ आवास, सुरक्षा, बैठक स्थल, परिवहन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संबंधित बारीकियों पर चर्चा की और आयोजनों को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार का सहयोग मांगा। वहीं  मुख्य सचिव वीबी पाठक ने उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार सिक्किम में जी20 बैठक को यादगार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed