{"_id":"63c7bba3df555678dd285354","slug":"chhota-shakeel-relatives-visited-karachi-illegally-d-company-business-routes-unearthed-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA का बड़ा दावा: PAK के कराची एयरपोर्ट पर भी दाऊद की 'दादागिरी', अवैध रूप से होती है रिश्तेदारों की एंट्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA का बड़ा दावा: PAK के कराची एयरपोर्ट पर भी दाऊद की 'दादागिरी', अवैध रूप से होती है रिश्तेदारों की एंट्री
Wed, 18 Jan 2023 03:07 PM IST
संजीव कुमार झा
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 18 Jan 2023 03:07 PM IST
सार
भगोड़े अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के बार में राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने एक बार फिर से बड़ा खुलासा किया है। एनआईए के मुताबिक पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर भी दाऊद इब्राहिम का दबदबा है।
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम
- फोटो : File
विस्तार
भगोड़े अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के बार में राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने एक बार फिर से बड़ा खुलासा किया है। एनआईए के मुताबिक पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर भी दाऊद इब्राहिम का दबदबा है जिससे उसके रिश्तेदार अवैध रूप से पाकिस्तान में प्रवेश कर जाते हैं। एनआईए ने अपनी तरफ से दायर चार्जशीट में कहा है कि दाऊद इब्राहिम के गिरोह के सदस्य सलीम कुरैशी के परिवार ने छोटा शकील के कार्यों में भाग लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के माध्यम से 2013 के बाद से तीन बार अवैध रूप से पाकिस्तान में प्रवेश किया। एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में कुरैशी की पत्नी सजिया मोहम्मद सलीम कुरैशी का बयान दर्ज किया जो कि मुंबई में रहती है।
विज्ञापन
डी-कंपनी के कंट्रोल में कराची एयरपोर्ट
साजिया कुरैशी ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान के कराची हवाईअड्डे से आने-जाने की अनुमति उनके पासपोर्ट पर उनके आगमन या प्रस्थान की मुहर के बिना दी गई थी। डी-कंपनी के सिंडिकेट और टेरर फंडिंग की जांच कर रही एनआईए को पूछताछ में पता चला है कि कराची एयरपोर्ट डी-कंपनी के कंट्रोल में है।
विज्ञापन
पासपोर्ट पर मुहर भी नहीं लगाई जाती
साजिया कुरैशी ने कहा कि दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील और उसके परिवार के सदस्यों या डी-कंपनी के साथ व्यापारिक सौदे करने के लिए कराची हवाई अड्डे पर आने वालों के पासपोर्ट पर मुहर नहीं लगाई जाती है, एनआईए जांच से पता चला है।
विज्ञापन
वीआईपी लाउंज से उनका स्वागत
साजिया कुरैशी ने कहा कि कराची हवाई अड्डे के वीआईपी लाउंज से उनका स्वागत किया जाता है और सीधे दाऊद इब्राहिम या छोटा शकील के घर ले जाया जाता है। कराची एयरपोर्ट पर डी-कंपनी के दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मिलने आए लोगों को जब वापस लौटाया जाता है तो उन्हें बिना इमीग्रेशन क्लीयरेंस के सीधे दुबई या खाड़ी देशों में भेज दिया जाता है।