फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhattisgarh Election 2023: Election affidavit of Deputy CM TS Singhdeo

CG Election: ₹428 करोड़ की गैर खेतिहर जमीन, राजमहल से मर्सिडीज-पेट्रोल पंप तक, ऐसा है टीएस बाबा का साम्राज्य

Sat, 11 Nov 2023 07:09 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 11 Nov 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। राज्य के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। बीते 10 साल में उनकी संपत्ति में 114 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आई है। 
 
loader
Chhattisgarh Election 2023: Election affidavit of Deputy CM TS Singhdeo
टीएस सिंहदेव - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले राज्य में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है जिसमें कई बड़े चेहरों ने भी अपना पर्चा भरा है। इन चेहरों में राज्य के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव 'बाबा' भी शामिल हैं। टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। 


उपमुख्यमंत्री के हलफनामे से कई जानकारियां सामने आई हैं। शपथ पत्र के मुताबिक, पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति में कमी हुई है। करोड़ों के मालिक उपमुख्यमंत्री के पास कई वाहन हैं। आइये जानते हैं इस हलफनामे में क्या-क्या है...

टीएस सिंहदेव की संपत्ति
टीएस सिंहदेव की संपत्ति - फोटो : amar ujala
पांच साल में बढ़ी या घटी संपत्ति?
उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 447 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2018 के चुनाव में उन्होंने कुल 500 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। 2013 में सिंहदेव के पास कुल 561 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इस तरह बीते 10 साल में उनकी संपत्ति में 114 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आई है। 

कमाई की बात करें तो 2018-19 में उपमुख्यमंत्री की कुल कमाई 2.01 करोड़ रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में काफी कमी आई। 2019-20 में ये घटकर 63.57 लाख रुपये हो गई। 2020-21 में टीएस सिंहदेव की कमाई में फिर कमी आई और ये 57.52 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2021-22 में उपमुख्यमंत्री की कमाई में बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 61.70 लाख रुपये हो गई। शपथ पत्र के मुताबिक, 2022-23 की कमाई फाइल नहीं की गई है। 

शपथ पत्र में उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी कि इस वक्त उनके पास 1.70 लाख रुपये ही नकद हैं। टीएस सिंहदेव के 25 बैंक खातों में 2.24 करोड़ रुपये जमा हैं। 

टीएस बाबा के 46.75 लाख रुपये के चार कंपनियों और निधियों में शेयर हैं। इसी तरह उनके 17 लाख रुपये की दो बीमा जमा की हुई हैं। उपमुख्यमंत्री को 5.05 करोड़ रुपये 33 व्यक्तियों और निकायों को दिए ऋण और एडवांस से मिले हैं। टीएस सिंहदेव अपने पास 4.11 करोड़ रुपये मूल्य के गहने रखे हुए हैं। वहीं, पत्नी निधि के पास 5.26 करोड़ रुपये के जेवरात हैं।

उपमुख्यमंत्री के पास हैं पांच महंगी कारें
उपमुख्यमंत्री टीएस बाबा के हलफनामे के अनुसार, उनके नाम पर 53.42 लाख रुपये कीमत के कुल पांच कारें हैं। टीएस के पास 40 लाख रुपये की सबसे महंगी कार मर्सिडीज है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री के पास एक लाख रुपये की होंडा सिविक कार, आठ लाख रुपये की महिंद्रा एक्सयूवी, 1.87 लाख रुपये की वरना कार और  1.50 लाख रुपये की होंडा कार हैं। 

कांग्रेस नेता अपने पास 1.04 करोड़ रुपये मूल्य के गहने रखे हुए हैं जिनमें सोने, चांदी, हीरे और मोती से जड़े आभूषण भी शामिल हैं।

उपमुख्यमंत्री अपने पास 22 बोर की राइफल और 12 बोर की रिवॉल्वर भी रखते हैं जिनकी कीमत उन्होंने 1.5 लाख रुपये बताई है। इस प्रकार से उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव कुल 10.99 करोड़ रुपये की चल संपत्ति के मालिक हैं। 

436 करोड़ रुपये से ज्यादा की कुल अचल संपत्ति
उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के पास कुल 436.71 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उपमुख्यमंत्री के नाम पर 29 खेती की जमीन हैं। इन खेतों की मौजूदा कीमत 72.91 करोड़ रुपये बताई गई है। इसी तरह टीएस के नाम पर 428 करोड़ रुपये की गैर-खेतिहर जमीन हैं। अंबिकापुर में 11.86 एकड़ में बना एक राजमहल है जिसमें उपमुख्यमंत्री आधे के हिस्सेदार हैं। 

वहीं, टीएस सिंहदेव के नाम पर चार वाणिज्यिक भवन हैं। उपमुख्यमंत्री की अंबिकापुर में एक पेट्रोल पंप में भी हिस्सेदारी है। इसके साथ ही उनके पास नई दिल्ली, भोपाल, रायपुर और अंबिकापुर में चार रिहायसी मकान और फ्लैट भी हैं। इन चारों संपत्तियों की कीमत टीएस सिंहदेव ने 8.49 करोड़ रुपये बताई है। इस तरह से उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के पास कुल 447 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

आमदनी का जरिया क्या है?
उपमुख्यमंत्री ने किसानी और व्यवसाय से होने वाली कमाई को अपनी आय का जरिया बताया है। टीएस सिंहदेव के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने सिंधिया स्कूल ग्वालियर में वर्ष 1968-69 में आई.ए.सी. परीक्षा पास की। बाद में 1972 में हिंदू कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से बीए की पढ़ाई की। वहीं, 1975 में हमीदिया कॉलेज (भोपाल विश्वविद्यालय) से एम.ए. इतिहास की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed