फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhattisgarh CM, SIT members, top law officer weakened case against 2 IAS in PDS scam: ED to SC

पीडीएस घोटाला: ईडी का सुप्रीम कोर्ट में जवाब- दोनों आरोपी आईएएस को बचा रहे हैं सीएम बघेल और जांच अधिकारी

Thu, 30 Sep 2021 11:17 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 30 Sep 2021 11:17 PM IST
सार

करोड़ों रुपये के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) घोटाले में आईएएस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप है। और अब ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल कर सीएम बघेल की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM, SIT members, top law officer weakened case against 2 IAS in PDS scam: ED to SC
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : twitter.com/bhupeshbaghel

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीडीएस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर चल रही जांच के बाद सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल कर बघेल सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ईडी ने कहा है कि इस घोटाले की जांच में सामने आया है कि सीएम भूपेश बघेल, स्पेशल टास्क फोर्स के सदस्यों और एक बड़े कानून अधिकारी ने इस घोटाले में नाम आने वाले दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के खिलाफ केस को कमजोर किया है। 

विज्ञापन


ईडी ने दो आईएएस अधिकारियों को दी गई अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट इस बात पर विचार करने में विफल रहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा ने राज्य सार्वजनिक वितरण निगम, रायपुर में छापेमारी के बाद तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की थी। 
विज्ञापन


हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली ईडी कहा कि आयकर विभाग ने जब्त किए गए मोबाइल फोन में मिले संदेश वार्तालापों को चौंकाने वाला करार दिया था जिसमें मुख्य आरोपी अनिल कुमार टुटेजा और आलोक शुक्ला की बातचीत थी। ईडी ने कहा कि इस मामले में अभियोजन एजेंसी के प्रमुखों ईओडब्ल्यू-एसीबी, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में एक बहुत वरिष्ठ कानून अधिकारी, एसआईटी के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के साथ दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप को कमजोर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों रुपये के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) घोटाले में आईएएस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप है। ईडी के जवाब के बाद विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने भूपेश बघेल की सरकार पर चौतरफा हमला बोला है। 

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी पत्र लिख कर जिस पीडीएस घोटाले की सीबीआई जांच और आरोपी अधिकारियों को गिरफ्तार करने की मांग  करते थे, आज वही भूपेश बघेल उन्हें बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। 

रमन सिंह ने कहा, मुझे यह समझ नहीं आता कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को बचाने में क्यों लगे हैं? यह मुख्यमंत्री और भ्रष्टाचारी अधिकारियों की सांठगांठ की ओर इशारा करता है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed