तमिलनाडु के तट की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान निवार, नागापट्टिनम और कराईकल में अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को चेन्नई में भारी बारिश पड़ सकती है। चक्रवाती तूफान निवार की वजह से मामल्लपुरम और कराईकल क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है, जिसकी वजह से बुधवार दोपहर तक चेन्नई में भारी बारिश की संभावना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक छह से दस सेंटीमीटर तक बारिश पड़ सकती है।
चक्रवाती तूफान निवार के तटों के पास से गुजरने पर मंगलवार को बारिश की भी संभावना है। वहीं तूफान के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा बचाव दल ने अपनी छह टीमों को कूड्डालोर और चिदंबरम शहर में भेज दिया है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के बाद एनडीआरएफ ने अपनी छह टीमों को इन दो शहरों में तैनात कर दिया है।
Tamil Nadu: Six teams of NDRF leave for Cuddalore & Chidambaram towns in Cuddalore Dist in the wake of cyclonic storm warning by IMD.
विज्ञापन विज्ञापन
Low pressure over SW Bay of Bengal very likely to intensify into a cyclonic storm during next 24 hrs & move towards Tamil Nadu-Puducherry coast. pic.twitter.com/HfE7S7JxRq— ANI (@ANI) November 23, 2020
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम पर कम दबाव के अगले 24 घंटे के दौरान एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है जो कि तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने इस तूफान की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा बताई है।
चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम विभाग के डिप्टी निदेशक एस बालाचंद्रन का कहना है कि तटीय जिलों में सोमवार से ही बारिश पड़ सकती है जो कि धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान में बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार और बुधवार को तटीय इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।
25 नवंबर तक मछुआरों को समुद्र में ना जाने की चेतावनी दे दी गई है। एस बालाचंद्रन का कहना है कि मंगलवार को शहर और उसके उपनगरों में बारिश पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि निवार तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है और कम दबाव वाला इलाका डिप्रेशन में बदल रहा है।
निवार तूफान के तमिलनाडु की ओर बढ़ने से नागापट्टिनम जिला प्रशासन ने मछुआरों को अपनी नावों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। नागापट्टिनम जिले में सभी विभाग अलर्ट पर हैं, सभी मछुआरों को किनारे पर जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।