फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai: Female professor arrested in sexual abuse case with girls now charged with smuggling

यौन शोषण मामला: गिरफ्तार महिला प्रोफेसर पर अब छात्राओं की तस्करी का आरोप

Sat, 25 Aug 2018 08:47 PM IST
एजेंसी, चेन्नेई 
एजेंसी, चेन्नेई  Updated Sat, 25 Aug 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
Chennai: Female professor arrested in sexual abuse case with girls now charged with smuggling

एक माह पहले छात्राओं के साथ कथित यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार हुई महिला सहायक प्रोफेसर निर्मला देवी पर अब तस्करी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मद्रास हाईकोर्ट को इससे अवगत कराया है। 

विज्ञापन


सीबीसीआईडी ने अदालत में कहा कि पुलिस ने जांच में खुलासा किया कि निर्मला देवी ने अपने दो सहयोगियों मुरुगन और करुप्पासामी के साथ मिलकर इसकी साजिश रची थी। मामले में निर्मला के दोनों सहयोगियों को भी आरोपी बनाया गया था। दोनों आरोपियों के साथ निर्मला देवी के अवैध संबंध थे। 
विज्ञापन


निर्मला ने आरोपियों को खुश करने के लिए अपने कॉलेज से छात्राओं को भेजना का वादा किया था। सीबीसीआईडी ने इस केस को अप्रैल में अपने हाथ में लिया था और मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मुरुगन और एक शोध छात्र करुप्पासामी पर मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्मला ने विभिन्न मौकों पर चार छात्राओं को आरोपियों के सामने पेश किया था। इस खुलासे के बाद मामले को तस्करी, यौन उत्पीड़न, साजिश, अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम, तमिलनाडु प्रोहिबिशन ऑफ हैरासमेंट ऑफ वूमन एक्ट और इंर्फोमेशन एक्ट में बदल दिया गया। 


मामले में तस्करी के दोषी होने पर कम से कम 10 साल और अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। सीबीसीआईडी के विशेष जांच विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीपी लावण्या ने शुक्रवार को जस्टिस हुलुवाडी जी रमेश और के कल्याणसुंदरम की खंडपीठ को अपनी स्टेट्स रिपोर्ट सौंपी, जिसमें आरोपियों पर लगाए गए नए चार्ज के बारे में विवरण दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed