{"_id":"5a3f1c514f1c1b86698c3801","slug":"chennai-counting-of-votes-begins-rknagarbypoll","type":"story","status":"publish","title_hn":"RK नगर सीट पर दिनाकरन की जीत, बोले- 2 महीने में गिरेगी तमिलनाडु सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
RK नगर सीट पर दिनाकरन की जीत, बोले- 2 महीने में गिरेगी तमिलनाडु सरकार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 25 Dec 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
दिनाकरन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का देहांत होने के बाद खाली हुई चेन्नई की आरके नगर सीट पर शशिकला के भतीजे और निर्दलीय उम्मीदवार टीटीवी दिनाकरन ने बड़ी जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
जीत के बाद दिनाकरन ने कहा 'यह हम सबकी जीत है। यह सरकार अब दो महीने से ज्यादा नहीं टिक पाएगी। दो पत्ती चुनाव चिह्न जीत (एआईडीएमके का पार्टी सिंबल) का निशान था जबतक यह अम्मा (जयललिता) के पास था लेकिन फिलहाल इसका कब्जा गुंड़ों के पास है।'
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक टीटीवी दिनाकरन को 89,013 वोट मिले हैं। उन्होंने यह जीत 40,707 हजार वोटों से हासिल की है। वहीं एआईएडीएमके के ई मधुसूदन को 48,306 वोट, डीएमके मुरुधु गणेश को 24651 वोट और बीजेपी के करू नागार्जुन को 1417 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
Official EC Final Result: TTV #Dhinakaran at 89013 votes, #AIADMK's E. Madhusudhanan at 48306 votes, #DMK's N. Marudhu Ganesh at 24651, #BJP's Karu Nagarajan at 1417 votes at the end of counting. #Dhinakaran wins by 40707 votes #RKNagarElectionResult pic.twitter.com/01g7Qknx1h
— ANI (@ANI) December 24, 2017
इससे पहले वो मतगणना में शुरू होने से लेकर आखिरी तक लगातार बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे थे। जिससे उनके प्रशंसकों ने मान लिया था कि दिनाकरन ही आर के नगर सीट के असली हकदार हैं। जीत के बाद दिनाकरन के घर के बाहर उनके प्रशंसक जीत की खुशी को सेलीब्रेट कर रहे हैं।
इससे पहले अपनी बढ़त को देखते हुए दिनाकरन ने कहा था कि वैसे तो मैंने ये चुनाव निर्दलीय लड़ा है लेकिन AIADMK पार्टी के सारे कार्यकर्ता मेरे साथ हैं। मेरे साथ अम्मा की दुआएं भी हैं। मदुरई में टीटीवी दिनाकरन ने कहा कि आरकेनगर सीट का प्रतिनिधित्व पहले अम्मा करती थीं, जनता ने अपने रुझान से साफ कर दिया है कि हमारी पार्टी रहेगी।
झगड़े की वजह से 15 मिनट के लिए रुकी मतगणना
वहीं AIADMK और दिनाकरन के समर्थकों के बीच झगड़े की वजह से 15 मिनट के लिए मतगणना रोक दी गई थी। हालांकि हालात पर काबू पा लिया गया और मतगणना दोबारा शुरू हो गई। चेन्नई के जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मामले को शांति के साथ सुलझा दिया।
पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री की रेस में जे पी नड्डा सबसे आगे, विधायक दल की बैठक आज
आपको बता दें कि यह सीट एआईडीएमके की पूर्व महासचिव जयललिता की मौत के बाद खाली हुई थी। तमिलनाडु में आरके नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कुल 73.45 फीसदी वोटिंग हुई थी। माना जा रहा है कि यह उपचुनाव स्वर्गीय जे जयललिता के बाद सत्तारूढ़ एआईएडीएमके के लिए उसकी राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने की दिशा तय करेगा।
प्रचार के दौरान इस अभियान में सभी पार्टियों के शीर्ष नेताओं में मुख्यमंत्री पलानीस्वामी और एआईएडीएमके के पनीरसेल्वम, डीएमके नेता एम के स्टालिन और एआईएडीएमके नेता टीटीवी दिनाकरन आदि को प्रचार अभियान के दौरान मतदाताओं के बीच देखा गया था।
उपचुनाव से एक दिन पहले दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता का वीडियो जारी होने से सियासी सरगर्मी तेज हो गई थी। जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके के विरोधी टीटीवी दिनाकरन धड़े ने इस वीडियो को जारी किया था जिसमें जयललिता अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं वोट के लिए पैसे बांटने के आरोपों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने उपचुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।