{"_id":"60cd6acd8ee8115abc64c546","slug":"chennai-based-engineer-to-head-illinois-institute-of-technology-here-you-know-more-about-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: चेन्नई का यह इंजीनियर बना इलिनोइस इंस्टीट्यूट का अध्यक्ष, जानें कौन हैं राजगोपाल ईचमबड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपलब्धि: चेन्नई का यह इंजीनियर बना इलिनोइस इंस्टीट्यूट का अध्यक्ष, जानें कौन हैं राजगोपाल ईचमबड़ी
Sat, 19 Jun 2021 09:32 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 19 Jun 2021 09:32 AM IST
सार
चेन्नई के राजगोपाल ईचमबड़ी अब अमेरिका के इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे।
विज्ञापन
राजगोपाल ईचमबड़ी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अन्ना यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग और एमबीए करने वाले राजगोपाल ईचमबड़ी को इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी 131 साल पुरानी है। वो 16 अगस्त को इस पद पर आसीन होंगे। बता दें कि राजगोपाल ईचमबड़ी भारतीय मूल के पहले शख्स होंगे, जो शिकागो में किसी टेक्नोलजी यूनिवर्सिटी की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
राजगोपाल ईचमबड़ी ने जानकारी दी कि इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का मुख्य लक्ष्य छात्रों को ऐसी शिक्षा देना है, जिससे वो औद्योगिक समाज में कुछ अहम योगदान कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि आज के डिजिटल दौर में हमारा लक्ष्य सभी देशों, बैकग्राउंड्स और रंग के छात्रों को शिक्षा मुहैया कराना है। हमारी कोशिश रहेगी कि सभी के लिए टेक्नोलॉजी एजुकेशन सुलभ हो जाए।
विज्ञापन
बता दें कि इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सभी तरह के छात्र आते हैं। राजगोपाल ने कहा कि मैं अन्ना यूनिवर्सिटी और देश के आईआईटी के साथ मिलकर बिजनेस और टेक्नोलॉजी इनोवेशन पर जोर देंगे। राजगोपाल ईचमबड़ी तिरुवरुर में जन्मे थे, राजगोपाल की माता जानकी चेन्नई में ही रहती हैं।
विज्ञापन
राजगोपाल ने श्राइन वेलनकन्नी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद साल 1985-89 में उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री ली और 1990-92 उन्होंने एमबीए किया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका जाने से पहले यहां टीएएफई और कैस्ट्रोल में काम किया।
राजगोपाल पिछले दो दशक से पढ़ा रहे हैं और इसके अलावा उन्होंने कई इनोवेशन भी किए हैं। ईचमबड़ी ने iMBA नाम का एक ऑनलाइन एमबीए प्रोग्राम शुरू किया था। राजगोपाल ईचमबड़ी के साथ पढ़ने वाले और उनके स्कूलमेट रामकुमार रामामूर्ति बताते हैं कि राजगोपार ईचमबड़ी एक होनहार छात्र थे।