{"_id":"57b10d3b4f1c1b4c446eb5e4","slug":"cheater-arrest-in-review-officer-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में पकड़ा गया 'मुन्ना भाई', दो साथी भी हिरासत में लिए गए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में पकड़ा गया 'मुन्ना भाई', दो साथी भी हिरासत में लिए गए
अमर उजाला ब्यूरो/ शिवपुर (वाराणसी)
Updated Mon, 15 Aug 2016 06:00 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी कॉलेज स्थित केंद्र पर रविवार को आयोजित समीक्षा अधिकारी पद की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर बैठा एक ‘मुन्ना भाई’ हाजिरी मिलान के दौरान पकड़ लिया गया। कक्ष निरीक्षक की सूचना पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने मूल अभ्यर्थी और उसके दो अन्य साथियों को भी हिरासत में ले लिया। शिवपुर थाने में पूछताछ के बाद चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। चारों आरोपी बिहार के आरा के रहने वाले बताए गए हैं।
सचिवालय में समीक्षा अधिकारी पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षा का सेंटर यूपी कॉलेज में बनाया गया था। परीक्षा शुरू होने के बाद उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कराते समय कक्ष निरीक्षक को एक अभ्यर्थी पर संदेह हुआ। पूछताछ शुरू की तो पता चला कि जयशंकर पांडेय नाम के अभ्यर्थी की जगह अमित सिंह परीक्षा देने बैठा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परीक्षा प्रभारी को दी।
प्रभारी की सूचना पर मौके पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि परीक्षा केंद्र के पास ही जयशंकर पांडेय और उसके दो अन्य साथी विषय तिवारी और प्रदीप पांडेय बैठे हुए हैं। शिवपुर पुलिस जयशंकर सहित तीनों को दबोच कर थाने ले गई। मामले को लेकर यूपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएन सिंह ने शिवपुर पुलिस को तहरीर दी। शिवपुर थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेजा जाएगा।