फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chaudhary charan singh colleg closed Wi Fi

मेरठ: छात्र देख रहे थे पोर्न फिल्म, यूनिवर्सिटी ने बंद किया वाई-फाई

Thu, 14 Jul 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 14 Jul 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
chaudhary charan singh colleg closed Wi Fi
80 प्रतिशत छात्र पोर्न वेबसाइट देख रहे

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में 30 दिन के लिए वाई-फाई बंद कर दिया गया है। पोर्न वेबसाइट के यूजर्स के कारण विवि ने यह कदम उठाया है। सर्वे के अनुसार 1.7 प्रतिशत इंटरनेट ही छात्र शैक्षिक तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। करीब 80 प्रतिशत छात्र पोर्न वेबसाइट देख रहे हैं। बाकी स्टूडेंट्स सोशल साइटों का प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन


विवि ने शोध एवं पाठ्यक्रम से जुड़ी शैक्षिक सामग्री की आसान उपलब्धता कराने के उद्देश्य से इंटरनेट सेवा शुरू की थी। लेकिन छात्रों ने इसका गलत उपयोग शुरू कर दिया। अभी तक विवि में वाई-फाई के इस्तेमाल को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं था, जिस कारण से विवि में आने वाला हर कोई पासवर्ड डालकर किसी भी वेबसाइट को खोल सकता था और डाउन लोडिंग कर सकता है।
विज्ञापन


इसका नतीजा यह हुआ कि जिस मकसद के लिए विवि ने वाई-फाई की सेवा शुरू की थी वह फेल हो गया। पोर्न वेबसाइट से डाउन लोडिंग, सोशल साइट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा हुआ। इंटरनेट से गाने, मूवी भी छात्रों ने धड़ल्ले से डाउनलोड कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

80 फीसदी देख रहे थे पोर्न

chaudhary charan singh colleg closed Wi Fi

पिछले दिनों भी वाई-फाई के गलत इस्तेमाल का मामला उठाया गया था। तब विवि ने नैक निरीक्षण के कारण यह सुविधा बंद नहीं की थी। निरीक्षण के बाद विवि ने इंटरनेट सेवा को लेकर सर्वे कराया। इसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

पोर्न साइट के तौर पर करीब 80 फीसदी इंटरनेट का प्रयोग किया गया। गाने, मूवी डाउनलोडिंग भी खूब हुई। विवि ने फैसला लिया कि इंटरनेट सेवा के इस्तेमाल पर कुछ प्रतिबंध लगाने होंगे। इसी कड़ी में बुधवार को कुलसचिव की तरफ से इंटरनेट सेवा को बंद करना का आदेश जारी किया गया। 

कड़े नियम के तहत सुविधा
शैक्षिक सत्र 2016-17 से बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। पोर्न साइड को ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसके साथ ही चुनिंदा सोशल साइट ही खोलने की इजाजत होगी, जो 24 घंटे में कुछ ही समय के लिए एक मोबाइल, टैब या फिर लैपटॉप पर खुल पाएगी। इस तरह की तमाम कंडीशन वाई-फाई यूज के लिए बनाने की तैयारी है। 

मेंटीनेंस के चलते वाई-फाई की सुविधा बंद की जा रही है। कुछ समय बाद यह शुरू कर दी जाएगी। छात्र साइट का गलत इस्तेमाल अधिक कर रहे हैं।
- दीपचंद, रजिस्ट्रार सीसीएसयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed