फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chased by dog, food delivery boy jumps off Third floor in Hyderabad, critical

हैदराबाद: कुत्ते के हमले से बचने के लिए फूड डिलीवरी बॉय ने लगाई तीसरी मंजिल से छलांग, इलाज के दौरान मौत

Tue, 17 Jan 2023 02:57 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 17 Jan 2023 02:57 AM IST
सार

रिजवान, जो फूड डिलीवरी ऐप स्विगी के साथ काम करता है, बंजारा हिल्स के रोड नंबर 6 में लुम्बिनी रॉक कैसल अपार्टमेंट में शोभना नामक एक ग्राहक को फूड पार्सल देने गया था। इसी दौरान एक पालतू कुत्ता उसके पीछे पड़ गया।

विज्ञापन
Chased by dog, food delivery boy jumps off Third floor in Hyderabad, critical
पालतू कुत्ता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बुधवार की रात एक फूड डिलीवरी बॉय के लिए काली रात साबित हुई। बताया जा रहा है कि ग्राहक को अपस्केल बंजारा हिल्स में खाना पहुंचाने गए फूड डिलीवरी एक्जीक्यूटिव एक खतरनाक पालतू कुत्ते की चपेट में आ गया। कुत्ते से बचने के लिए वह तीसरी मंजिल की तरफ भागा, लेकिन कुत्ता वहां भी पहुंच गया। फिर क्या था अपनी जान बचाने के लिए फूड डिलीवरी बॉय ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को इलाज के दौरान उसे दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


एनआईएमएस में चल रहा था इलाज
बंजारा हिल्स के पुलिस निरीक्षक एम नरेंद्र के अनुसार, स्विगी डिलीवरी बॉय की पहचान यूसुफगुडा के श्रीरामनगर इलाके के मोहम्मद रिजवान (23) के रूप में हुई, जिसका निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनआईएमएस) में इलाज चल रहा था। इंस्पेक्टर ने कहा कि रिजवान, जो फूड डिलीवरी एप स्विगी के साथ काम करता है, बंजारा हिल्स के रोड नंबर 6 में लुम्बिनी रॉक कैसल अपार्टमेंट में शोभना नामक एक ग्राहक को फूड पार्सल देने गया था।
विज्ञापन


कैसे घटी घटना
पुलिस निरीक्षक एम नरेंद्र ने बताया कि जैसे ही रिजवान ग्राहक को पार्सल सौंप रहा था, उसके परिवार का पालतू कुत्ता, एक जर्मन शेफर्ड, घर से बाहर निकला और उस पर झपट पड़ा। हमले के डर से रिजवान ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया। लेकिन कुत्ता उसका पीछा करने लगा और वह कुत्ते के हमले से बचने के लिए अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से कूद गया। रिजवान जमीन पर गिरकर घायल हो गया। इस बीच, शोभना अन्य पड़ोसियों के साथ उसके बचाव के लिए दौड़ी और उसे इलाज के लिए NIMS में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरुवार शाम रिजवान के भाई मोहम्मद खाजा की शिकायत के बाद बंजारा हिल्स पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ धारा 336 (लापरवाही के कारण चोट लगने) के तहत मामला दर्ज किया था। बंजारा हिल्स के पुलिस निरीक्षक एम नरेंद्र ने कहा कि डिलीवरी बॉय के दम तोड़ने पर मामले को धारा 304 (ए) आईपीसी में बदल दिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed