फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chargesheet: railway cops, civic officials turned blind eye to illegalities in Ghatkopar Hoarding collapse

होर्डिंग ढहने के मामले में चार्जशीट: रेलवे पुलिस-निगम अधिकारियों ने मूंद ली थीं आंखें, गड़बड़ी को किया दरकिनार

Mon, 15 Jul 2024 07:58 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 15 Jul 2024 07:58 PM IST
सार

चार्जशीट में यह भी बताया गया है कि ढांचा खड़ा करने से पहले किए वहां की मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट से भी खुलासा हुआ है कि पाइलिंग पांच बार की जानी थी। विज्ञापन फर्म ने यह जांचने की जहमत नहीं उठाई कि नींव के निर्माण के लिए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
chargesheet: railway cops, civic officials turned blind eye to illegalities in Ghatkopar Hoarding collapse
मुंबई घाटकोपर हादसा - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई के घाटकोपर इलाके में हुए होर्डिंग हादसे को दो महीने से ज्यादा समय हो चुका है। इस बीच, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को अदालत में 3,299 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था। इस चार्जशीट में दावा किया गया है कि होर्डिंग लगाने के पहले की प्रक्रिया में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। चार्जशीट में कहा गया है कि पूरे मामले में रेलवे पुलिस और नागरिक कर्मियों, स्ट्रक्चरल इंजीनियर और होर्डिंग लगाने वाली फर्म ने सब इसमें शामिल हैं। अधिकारियों ने सोमवार को चार्जशीट के बारे में बताते हुए कहा कि मामले में और गहराई से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले अदालत में दाखिल की गई रिपोर्ट में वीजेटीआई के साथ ही भारतीय मौसम विभाग के विशेषज्ञों की रिपोर्ट शामिल है। उन्होंने साफ तौर पर बताया है कि होर्डिंग का निर्माण घटिया तौर पर हुआ था और तेज हवाओं को झेलने की उसकी क्षमता नहीं थी। 
विज्ञापन


इस चार्जशीट में यह भी बताया गया है कि ढांचा खड़ा करने से पहले किए वहां की मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट से भी खुलासा हुआ है कि पाइलिंग पांच बार की जानी थी, लेकिन विज्ञापन फर्म ने यह जांचने की जहमत नहीं उठाई कि नींव के निर्माण के लिए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। होर्डिंग कंपनी ने होर्डिंग का ऐसा डिजाइन तैयार नहीं किया था, जिससे मानव जीवन की रक्षा होती। इसी के चलते तेज हवाओं के कारण 15 सेकंड के भीतर होर्डिंग ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने यह भी बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि होर्डिंग लगाने वाले एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भावेश भिंडे ने घटना के दिन स्ट्रक्चरल इंजीनियर को फोन किया था और खुद को बचाने के लिए उनसे संरचना के स्थिरता प्रमाणपत्र की प्रतियां मांगी थीं।

आरोपपत्र में तत्कालीन मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद का बयान शामिल है, जिन्हें राज्य सरकार ने प्रशासनिक चूक और डीजीपी कार्यालय की मंजूरी के बिना अपने दम पर होर्डिंग को मंजूरी देने में अनियमितता के लिए निलंबित कर दिया था।

खालिद के बयान के अनुसार, चूंकि डीजीपी कार्यालय ने बीपीसीएल को रेलवे पुलिस की जमीन पर ईंधन पंप स्थापित करने की अनुमति दी थी, इसलिए उसने मान लिया कि होर्डिंग पेट्रोल पंप का हिस्सा था। अधिकारी ने निलंबित आईपीएस अधिकारी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि बीपीसीएल ने अपने सभी ईंधन पंपों पर होर्डिंग्स लगाए हैं, जिसके कारण खालिद ने यह धारणा बनाई। इतना ही नहीं, खालिद ने दावा किया था कि होर्डिंग को दी गई अनुमति के परिणामस्वरूप पुलिस कल्याण कोष में पर्याप्त राशि आई।


आरोपपत्र के मुताबिक, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों की भूमिका का पता लगाने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 173 (8) के तहत जांच जारी रहेगी। आरोपपत्र में बीएमसी के दो अधिकारियों और छह अधिकारियों के भी बयान शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed