फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   changes in structure of bahujan samaj party during bahujan samaj party

मायावती ने बुलाई अहम बैठक, कट सकते हैं कुछ प्रत्याशियों के टिकट

Sat, 18 Jun 2016 04:30 PM IST
शादाब रिजवी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शादाब रिजवी/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jun 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
changes in structure of bahujan samaj party during bahujan samaj party
19 को मायवाती ने लखनऊ में बुलाई जोनल से लेकर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों तक की बैठक - फोटो : अमर उजाला

यूपी को 2017 फतह के लिए  बसपा एक बार फिर संगठन को कसने की तैयारी में  हैं। इस पर मंथन के लिए पार्टी  सुप्रीमो मायवाती ने जोनल कोर्डिनेटर से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक को 19 में लखनऊ तलब किया है। माना जा रहा है कि बहनजी कई क्षेत्रों  में  पदाधिकारियों को हटाकर नए लोगों को जिम्मेदारी देंगी। घोषित किए जा चुकेकई विधानसभा प्रत्याशियों को भी बदला जा सकता है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में जोनल, मंडल कोर्डिनेटर  जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, बामसेफ अध्यक्ष, बहुजन सेवक दल अध्यक्ष, सभी घोषित प्रत्याशियों  शामिल रहेंगे। पार्टी  का एजेंडा संगठन को दुरस्त करना,  2017 में  चुनाव जीतना, घोषित प्रत्याशियों की समीक्षा, खाली सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना, प्रदेश में कैराना प्रकरण, सपा रालोद की संभावित दोस्ती का असर प्रमुख तौर पर रहेगा।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि कुछ पुराने और कुछ युवा नेताओं को संगठन में  फिर से जगह दी जाएगी। जिस तरह अतर सिंह राव को पार्टी  ने कुछ दिन साइड लाइन रखा लेकिन उसकी पार्टी  के प्रति वफादारी देखकर पहले जोनल कोर्डिनेटर बनाया और बाद में एमएलसी का तोहफा भी दे दिया, इसी तरह कुछ और समर्पित कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला संगठन और बामसेफ की रिपोर्ट  के बाद कई जिलों केकमजोर प्रत्याशी बदलने पर विचार संभव है। बसपा केपक्ष में  क्रास  वोट करने वाले कांग्रेस के विधायकों को पार्टी  में शामिल करने, पूर्व घोषित प्रत्याशी को बदलकर  इन विधायकों को प्रत्याशी बनाने की जानकारी भी दी जा सकती है। जिन प्रत्याशियों के टिकट कटेंगे उनको  संगठन में  एडजस्ट किया जा सकता है। कुल मिलाकर बसपा की प्रस्ताविक यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


सूत्रों के मुताबिक बसपा यह भी सोच रही है कि दूसरे दलों के  जनाधार वाले कुछ नेताओं  को पार्टी  में शामिल किया जाए। इसके लिए हर जिले के दूसरे दलों के ऐसे नेताओं  की जानकारी जिला संगठन से लेने पर विचार किया जा रहा है जिनकी छवि उदार हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed