फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Changes in many rules related to everyday life are possible from today

तैयार रहें... रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियमों में आज से ये बदलाव

Sun, 01 Dec 2019 03:33 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 01 Dec 2019 03:33 AM IST
विज्ञापन
Changes in many rules related to everyday life are possible from today

एक दिसंबर से कई नियम बदल रहे हैं। रविवार से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई चीजें बदल जाएंगी। बैंकिंग और बीमा से जुड़े नियम बदल जाएंगे तो मोबाइल बिल भी महंगा हो सकता है। जानिए ऐसे कौन से बदलाव हैं जो आज हो सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

अब 24 घंटे कर सकेंगे एनईएफटी

पहली दिसंबर यानी रविवार से आप 24 घंटे में किसी भी समय एनईएफटी कर सकेंगे। अब तक यह सुविधा सिर्फ सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक मिलती थी। आरबीआई ने ग्राहकों को सुविधा देने के लिए लेनदेन की अवधि बढ़ाने का एलान किया था जो एक दिसंबर से लागू होगी।

मोबाइल पर बात हो सकती है महंगी

मोबाइल पर बातचीत के लिए भी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश की टेलीकॉम कंपनियों ने पहले ही टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने के संकेत दिए थे। इसके चलते बातचीत और डाटा महंगा हो सकता है। 

विज्ञापन

जीवन बीमा प्रीमियम भी होगा महंगा

बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) 1 दिसंबर से जीवन बीमा से जुड़े नए नियम लागू करने जा रहा है। इनके तहत जीवन बीमा का प्रीमियम बढ़ सकता है साथ ही गारंटीड रिटर्न थोड़ा कम होने की संभावना है। 

आईडीबीआई के एटीएम से नकद निकासी के नियम बदलेंगे

अब से अगर आईडीबीआई बैंक के एटीएम पर दूसरे बैंक के कार्ड से हुआ लेनदेन खाते में रकम नहीं होने के चलते फेल होगा तो ग्राहक को प्रति लेनदेन 20 रुपये जुर्माना चुकाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed