{"_id":"64e5ca098f9a48bec306a1db","slug":"chandrayaan-3-will-land-on-the-moon-in-vishakha-nakshatra-what-will-be-its-effect-on-your-life-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandrayan 3: विशाखा नक्षत्र में चांद पर लैंड करेगा चंद्रयान-3, आपकी जिंदगी पर क्या होगा इसका असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chandrayan 3: विशाखा नक्षत्र में चांद पर लैंड करेगा चंद्रयान-3, आपकी जिंदगी पर क्या होगा इसका असर
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
चंद्रयान-3।
- फोटो :
अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
चंद्रयान-3 विशाखा नक्षत्र में चांद पर लैंडिंग करने जा रहा है। ज्योतिष की दुनिया में इसे बहुत शुभ फलदायक घड़ी मानी जाती है। ज्योतिषियों का कहना है कि इससे बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे और देश की पूरी दुनिया में धाक बढ़ेगी। इसका सबसे ज्यादा लाभदायक असर वैज्ञानिक क्षेत्र में पड़ेगा और देश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अजय भांबी ने अमर उजाला से कहा कि चंद्रयान-3 का बहुत शुभ घड़ी में प्रक्षेपण किया गया था, इसलिए इस बार इसकी सफलता में कोई संदेह नहीं है। चंद्रयान-3 चांद की दक्षिणी सतह पर बहुत सफलतापूर्वक लैंडिंग करेगा। यह अपेक्षित समय तक अपना काम पूरा करेगा और इसके कार्य निष्पादन में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।
विशाखा नक्षत्र में लैंड करेगा चंद्रयान-3
चंद्रयान-3 चांद पर विशाखा नक्षत्र में लैंड करने जा रहा है। यह बहुत शुभ परिणाम देने वाला नक्षत्र माना जाता है, लिहाजा इसके सफल प्रक्षेपण का बहुत लाभ मिलेगा। चूंकि, यह सीधे तौर पर भारत की वैज्ञानिक प्रतिभा का परिणाम है, इसलिए इसकी सफलता से पूरी दुनिया में देश की वैज्ञानिक उपलब्धि की चर्चा होगी। देश को इसका वैज्ञानिक और आर्थिक स्तर पर लाभ प्राप्त होगा।
चंद्रयान-3 का आम आदमी पर कोई असर नहीं होगा
अजय भांबी ने कहा कि चांद का सामान्य मानव के दैनिक जीवन के साथ-साथ पूरे जीवन पर असर पड़ता है, लेकिन चंद्रयान-3 का आम आदमी पर कोई असर नहीं होगा। यह प्राकृतिक खगोलीय घटना के रूप में नहीं देखा जा सकता, इसलिए यह व्यक्ति विशेष को सीधे तौर पर प्रभावित नहीं करेगा। लेकिन जिस संस्था या देश के द्वारा इसका प्रक्षेपण किया गया है, उस पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। यह असर शुभ परिणाम देने वाला होगा।
देश का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा
ज्योतिष आनंद तिवारी ने कहा कि यह कदम भारत का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा। वैज्ञानिक प्रयोगों की दुनिया में देश की साख बढ़ेगी। विशाखा नक्षत्र आर्थिक लाभ देने वाला भी माना जाता है। यह संकेत है कि भारत इस मिशन का बड़ा आर्थिक लाभ भी हासिल कर सकता है। इससे देश में वैज्ञानिक अनुसंधान का बेहतर भविष्य बनाने में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होगी और यह अपना जीवनकाल सफलतापूर्वक पूरा करेगा। चंद्रयान-3 का सामान्य मानव के ऊपर कोई असर नहीं डालेगा, लेकिन इसके कारण पूरे देश में खुशी का संचार होगा। इसके सफल प्रक्षेपण का लोगों की मनोदशा पर बेहतर असर होगा और शुभ परिणामदायक होगा।