फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrayaan 2 Just few days away from entering Moon orbit here what lies ahead

बस कुछ ही दिनों में चांद की कक्षा में पहुंच जाएगा चंद्रयान-2, जानें आगे क्या होगा

Sun, 18 Aug 2019 06:05 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Sun, 18 Aug 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
Chandrayaan 2 Just few days away from entering Moon orbit here what lies ahead
चंद्रयान-2 - फोटो : पीटीआई
चंद्रयान-2 वर्तमान में बीते मंगलवार से चांद की ओर जाने के लिए अपने स्थानांतरण वाले प्रक्षेपवक्र में है। अब यान के तरल ईंधन वाले इंजन को शुरू किया जाएगा ताकि इसे चंद्रमा की कक्षा के अंदर प्रवेश दिलाया जा सके।
विज्ञापन


भारत का दूसरा चंद्र अन्वेषण मिशन चंद्रयान-2 अब चंद्रमा के और करीब पहुंच रहा है। इस यान ने पहले ही धरती को कक्षा को बीते बुधवार को ही छोड़ दिया था। ऐसे में अब यान को चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचने में एक—दो दिन यानि मंगलवार 20 अगस्त तक का ही समय लगने वाला है। इसके बाद 7 सितंबर को यह चांद की सतह पर उतरेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


22 जुलाई को चंद्रयान-2 लॉन्च होने के बाद से ही अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा में ही घूम रहा था। दरअसल यह एक-एक कर और ऊंची कक्षा में प्रवेश करने की श्रृंखला का हिस्सा था। इसके तहत अंतरिक्ष यान ने 23 जुलाई से 6 अगस्त कर धरती की कक्षा में कुल जमा पांच बार अपने से आगे वाली कक्षा प्रवेश किया और आगे बढ़ा। 

इस सप्ताह के के अंत तक चंद्रयान ने धरती की कक्षा को छोड़ने से पहले सफलतापूर्वक अंतिम रूप से आखिरी कक्षा में चक्कर पूरा कर लिया। यहां तक कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो तो अगस्त महीने की शुरूआत में चंद्रयान के माध्यम से ली गई धरती की तस्वीरें तक जारी कर चुका है।


एक बार चंद्रयान-2 के स्थानांतरण वाले प्रक्षेपवक्र से चांद को ओर आगे बढ़ जाने के बाद अपने अगले चार चरण में प्रवेश करेगा। जहां यान चांद तक पहुंचने के लिए अंतिम रूप से उसकी चार कक्षाओं में चक्कर काटेगा। 21 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक इसी तरह के क्रम का अनुसरण करते हुए यान चांद की अंतिम कक्षा में प्रवेश करेगा।

एक बार यान के चांद की अंतिम कक्षा में प्रवेश कर जाने के बाद 2 सितंबर को यह अपने साथ ले जाए गए लैंडर विक्रम को छोड़ देगा। इसके बाद विक्रम लैंडर चांद के दो चक्कर काटने के बाद 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed