{"_id":"5f552f7b1143b93183490324","slug":"chandrayaan-1-pictures-indicate-war-on-the-poles-of-the-moon-jitendra-singh-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रयान-1 की तस्वीरों से चंद्रमा के ध्रुवों पर जंग लगने का संकेत मिलाः जितेंद्र सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चंद्रयान-1 की तस्वीरों से चंद्रमा के ध्रुवों पर जंग लगने का संकेत मिलाः जितेंद्र सिंह
Mon, 07 Sep 2020 12:55 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Moon
- फोटो : Twitter@ nasa moon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि इसरो द्वारा भेजे गये पहले चंद्र मिशन 'चंद्रयान-1' ने जो तस्वीरें खींची हैं उनसे लगता है कि चंद्रमा के ध्रुवों पर अब जंग लग रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह माना जाता है कि चांद पर लौहयुक्त चट्टानें हैं लेकिन वहां पानी और ऑक्सीजन की उपस्थिति का पता अभी तक नहीं चल पाया है। जबकि जंग बनने के लिए लोहे का पानी और ऑक्सीजन के संपर्क में आना जरूरी होता है।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के अनुसार कहा गया है कि नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिको का मानना है कि ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि पृथ्वी का पर्यावरण इसमें योगदान दे रहा है या हो सकता है कि पृथ्वी का पर्यावरण चंद्रमा की सुरक्षा भी कर सकता है। बयान के मुताबिक, चंद्रयान-1 के डेटा और उसके द्वारा खींची गई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि चंद्रमा के ध्रुवों पर पानी है, यही वैज्ञानिक समझने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन