फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrashekar Rao likely to meet Mamata Banerjee on third front

तीसरे मोर्चे के लिए प्लान तैयार, चंद्रशेखर राव और ममता बनर्जी की हो सकती है मुलाकात

Sun, 18 Mar 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Mar 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekar Rao likely to meet Mamata Banerjee on third front

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव सोमवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर सकते हैं। उनके बीच कांग्रेस और बीजेपी मुक्त राजनीतिक मोर्चा बनाने के मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। 

विज्ञापन


हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन निश्चित ही सीएम राव सोमवार को कोलकाता जाएंगे। राव राजनीतिक पार्टियों के लिए राष्ट्रीय मोर्चा बनाने को उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। सीएम ऑफिस से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि राव इस बात पर जोर देंगे कि वह कांग्रेस और बीजेपी का विकल्प तलाश रहे हैं। इसलिए केंद्र स्तर पर एक समानांतर चलने वाली सरकार होनी चाहिए।  
विज्ञापन


3 मार्च को तीसरे मोर्चे की बात पर राव ने कहा था कि वह दूसरी पार्टियों के साथ बातचीत कर रहे हैं जिसमें वामदल भी शामिल हैं। उन्होंने कहा था कि वो सरकार में प्रभावी बदलाव लाना चाहते हैं। 70 सालों के कांग्रेस और बीजेपी के शासन की वजह से राजनीतिक सिस्टम फेल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें लोगों के बेहतर जीवन के लिए बदलाव लाना होगा। हम सामाजिक न्याय औऱ भ्रष्टाचार मुक्त समाज की बात कर रहे हैं। हर दिन कोई न कोई दलित मारा जा रहा है, जिन जगहों पर दलित मारे जा रहे हैं उनमें से कुछ राज्यों में बीजेपी की सरकार है। 


तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने सबसे पहले राव को तीसरे मोर्चे को समर्थन देने की बात कही थी। वहीं अजीत जोगी और पूर्व झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने भी अपना समर्थन देने की बात कही थी। राव ने 5 मार्च को घोषणा की थी कि वह राजनीतिक मोर्चे की अगुवाई के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed