फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chandrakant kavlekar Filipe Nery Rodrigues Jennifer Congress mla takes oath as ministers in Goa govt

गोवा: कांग्रेस से आए तीन विधायकों और पू्र्व डिप्टी स्पीकर को बनाया गया मंत्री

Sat, 13 Jul 2019 05:55 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
chandrakant kavlekar Filipe Nery Rodrigues Jennifer Congress mla takes oath as ministers in Goa govt
गोवा सरकार में नए मंत्रियों ने शपथ ली - फोटो : ANI
गोवा सरकार में शनिवार को चार नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सियासी घटनाक्रम के बीच विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर, फिलिप नेरी रोड्रिग्स और जेनिफर मोनसेराट को मंत्री बनाया गया है। ये तीनों हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए 10 विधायकों में शुमार हैं। इसके अलावा विधानसभा उपाध्यक्ष माइकल लोबो को भी मंत्रिपद मिला है। 
विज्ञापन


राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन विधायकों और निर्दलीय विधायक रोहन खुंटे से कैबिनेट से इस्तीफा देने को कहा थाहै। सावंत ने तीन महीने पहले मुख्यमंत्री पद संभाला था, तबसे उन्होंने यह दूसरी बार मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है। 
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार चार मंत्रियों- उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई, जल संसाधन मंत्री विनोद पालेकर, ग्रामीण विकास मंत्री जयेश सालगांवकर (सभी जीएफपी विधायक) और राजस्व मंत्री रोहन खुंटे (निर्दलीय) को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोबो ने मंत्रिपद संभालने से पहले  कुछ ही देर पहले विधानसभा उपाध्यक्ष के तौर पर इस्तीफा दे दिया था। लोबो ने बताया कि उनके अलावा चंद्रकांत कावलेकर, फिलिप नेरी रॉड्रिग्ज और जेनिफर मोनसेरात को नए मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

जेनिफर मोनसेरात पणजी से विधायक अतानासियो मोनसेरात की पत्नी हैं। इससे पहले इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थीं कि अतानासियो को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

गौरतलब है कि गोवा विधानसभा में चंद्रकांत कावलेकर समेत पार्टी के 10 विधायकों ने बुधवार की रात पाला बदलते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद गोवा के 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस की संख्या केवल पांच रह गई है।

विजय सरदेसाई नाराज

वहीं, गोवा के निवर्तमान उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के 10 विधायकों को भाजपा में शामिल करना दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा स्थापित परंपरा को खत्म करना है। 


दरअसल, इस तटीय राज्य के सबसे कद्दावर भगवा नेता रहे पर्रिकर को क्षेत्रीय दलों को एकजुट कर 2017 में सरकार बनाने का श्रेय जाता है। 

गोवा में कांग्रेस को बुधवार को उस वक्त जोरदार झटका लगा, जब उसके 15 में से 10 विधायकों ने अपना पाला बदल लिया और भाजपा में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम से 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 27 हो गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed