फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrababu Naidu will not allow the bill that harms Muslims to be implemented; TDP leader said

Waqf Bill: चंद्रबाबू नायडू मुस्लिमों के अहित वाले विधेयक नहीं लागू होने देंगे; संसद सत्र से पहले बोले TDP नेता

Sun, 03 Nov 2024 11:57 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 03 Nov 2024 11:57 PM IST
सार

Waqf Bill: संसद सत्र से पहले वक्फ विधेयक को लेकर भाजपा के सामने टीडीपी एक चुनौती के तौर पर है। जहां टीडीपी नेता नवाब जान का बड़ा दावा सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मुस्लिमों के अहित में सीएम चंद्रबाबू नायडू कोई भी विधेयक पारित नहीं होने देंगे। 

विज्ञापन
Chandrababu Naidu will not allow the bill that harms Muslims to be implemented; TDP leader said
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

18वीं लोकसभा का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा। जिसमें केंद्र सरकार मुख्य रूप से वक्फ विधेयक को पारित करने का पूरा प्रयास करेगी। इसी बीच रविवार को एनडीए के मुख्य सहयोगी पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता और आंध्र पदेश इकाई के उपाध्यक्ष नवाब जान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि सबको मिलकर वक्फ संशोधन विधेयक को पारित होने से रोकना चाहिए। 
विज्ञापन


वक्फ बोर्ड के विरोध में टीडीपी 
नवाब जान ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जमीयत उलेमा-ए-हिंद (एएम समूह) की ओर से आयोजित 'संविधान बचाओ सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ऐसे इंसान हैं, जो मुसलमानों के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी विधेयक को पारित नहीं होने देंगे। टीडीपी नेता के इस बयान से साफ तौर पर अनुमान लगाया जा सकता है कि वक्फ विधेयक को लेकर भाजपा के सामने टीडीपी एक बड़ी चुनौती के तौर पर है।  
विज्ञापन

टीडीपी नेता नवाब का दावा
इसके साथ ही तेदेपा नेता ने दावा किया कि वक्फ संशोधन विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजना भी नायडू की वजह से मुमकिन हुआ और उन्होंने फिलहाल इस विधेयक को पारित होने से रुकवा दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सीएम नायडू ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि चाहे मुस्लिम संस्था हो, या हिंदू संस्था हो या फिर ईसाई संस्था हो, उसमें उसी धर्म के लोग होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम की दो आंखें- नवाब जान
तेलुगु देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाज जान ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू हमेशा कहते रहे हैं कि उनकी दो आंखें हैं एक हिंदू और एक मुस्लिम। उन्होंने कहा कि नायडू कहते हैं कि एक आंख को नुकसान पहुंचाने से पूरे शरीर पर असर पड़ता है और हमें विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए इसे ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि नायडू के शासन में मुसलमानों को जो लाभ मिला है, वह देश की आजादी के बाद से अभूतपूर्व है।

नायडू को बताया धर्मननिरपेक्ष
उन्होंने कहा चंद्रबाबू धर्मनिरपेक्ष मानसिकता के व्यक्ति हैं ऐसे व्यक्ति हमारे मुख्यमंत्री हैं। वे मुसलमानों को नुकसान पहुंचाने वाले विधेयक को लागू नहीं होने देंगे। टीडीपी नेता ने दावा किया कि वक्फ (संशोधन) विधेयक को संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) में भेजना भी नायडू की वजह से ही संभव हो पाया और उन्होंने ऐसा करके इस विधेयक को फिलहाल पारित होने से रोक दिया है।

देश की एकता पर नुकसान बर्दाश्त नहीं- नवाब
इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि नायडू ने कुछ दिन पहले एक बयान दिया था कि चाहे वह मुस्लिम संस्थान हो या हिंदू संस्थान या ईसाई संस्थान, उसमें एक ही धर्म के लोग होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब कुछ बर्दाश्त करेंगे, लेकिन देश की एकता को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

आपसी कलह की संभावनाएं
आपसी कलह के तर्क को ऐसे समझिए कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास लोकसभा में बहुमत नहीं है और केंद्र में उसकी सरकार टीडीपी और जनता दल (यू) जैसी अन्य पार्टियों के समर्थन पर निर्भर है, जिसके बाद भाजपा के विरोध में टीडीपी का वक्फ विधेयक को लेकर स्टैंड केंद्र सरकार को लेकर संकट का विषय हो सकता है। अभी फिलहाल संसद की एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 की जांच कर रही है।


बता दें कि यह विधेयक अगस्त में लोकसभा में पेश किया गया था और गरमागरम बहस के बाद इसे संयुक्त संसदीय पैनल को भेज दिया गया था, जिसमें सरकार ने कहा था कि प्रस्तावित कानून का मस्जिदों के कामकाज में हस्तक्षेप करने का इरादा नहीं है और विपक्ष ने इसे मुसलमानों को निशाना बनाने और संविधान पर हमला बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed