फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrababu Naidu slams PM Modi on fast, said diversionary tactic

मोदी के उपवास पर नायडू ने फेंका नमक, याद दिलाया भाजपा का खारापन

Wed, 11 Apr 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Updated Wed, 11 Apr 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
Chandrababu Naidu slams PM Modi on fast, said diversionary tactic

एनडीए से अपना नाता तोड़ने वाली तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) अब भाजपा के विरोध में आवाज उठा रही है। खुद चंद्रबाबू नायडू का कहना है कि भाजपा अपने वादे से मुकर रही है। चंद्रबाबू नायडू का आरोप है कि उपवास के आड़ में पीएम मोदी देश की जनता को छल रहे हैं। विपक्ष के आरोपों का साथ देते हुए नायडू ने कहा कि पीएम  उपवास को मजाक बना रहे हैं। नायडू ने ये बात अमरावती में तीन दिवसीय हैप्पी सिटीज शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के बीच मीडिया से कही। 

विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी समेत पार्टी के आला नेता 12 अप्रैल को उपवास का ऐलान कर चुके हैं। विपक्षी दलों द्वारा संसदीय कार्यवाही के विघटन के विरोध में भाजपा ने उपवास का मन बनाया है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक में उपवास करेंगे जबकि पार्टी के सांसद देश भर में ऐसा करेंगे।
विज्ञापन


नायडू ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या इसमें एनडीए सरकार जिम्मेदार नहीं थी, जो विपक्ष ने प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने से बचने के लिए एआईएडीएमके के सांसदों के पीछे दिखी जिन्होंने लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी। नायडू ने कहा कि भाजपा का ये आरोप कि विपक्ष के चलते संसदीय कार्यवाही में बाधा आई, पूरी तरह गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नायडू के मुताबिक अगर केंद्र वास्तव में चाहता तो एआईएडीएमके द्वारा मांगे जाने वाले कावेरी बोर्ड का गठन कर सकता था। नायडू ने कहा कि दशकों के लंबे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही आदेश दिया था कि कावेरी बोर्ड का गठन किया जाए।

बता दें कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग टीडीपी लंबे समय से कर रही है और यही वजह है कि उसने एनडीए का दामन थामा और फिर यही वजह रही कि उसने एनडीए छोड़ा। टीडीपी ने ये आरोप लगाते हुए एनडीए छोड़ा था कि पहले भाजपा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात करती थी लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गई।


ऐसे ने नायडू ये आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा अपने चुनावी वादों को पीछे रख अब जनता को भटका रही है। यही वजह है कि वो विपक्ष के आरोपों को दबाने के लिए अब नई चाल चल रही है। पीएम मोदी समेत पार्टी के बड़े नेता उपवास की आड़ में जनता को ठग रही हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed