{"_id":"5ca6e195bdec22147057b109","slug":"chandrababu-naidu-sit-on-protest-over-reported-it-raids-on-tdp-candidates-and-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडीपी उम्मीदवारों पर आयकर विभाग का छापा, धरने पर बैठे सीएम चंद्रबाबू नायडू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीडीपी उम्मीदवारों पर आयकर विभाग का छापा, धरने पर बैठे सीएम चंद्रबाबू नायडू
Fri, 05 Apr 2019 10:46 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 05 Apr 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर कड़ा विरोध जाहिर किया है। टीडीपी उम्मीदवारों और समर्थकों पर आयकर विभाग के छापे को लेकर चंद्रबाबू नायडू विजयवाड़ा में धरने पर बैठ हैं।
विज्ञापन
Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu to sit on protest in Vijayawada over reported IT raids on TDP candidates and supporters (file pic) pic.twitter.com/UNyBGt3Bh1
— ANI (@ANI) April 5, 2019
विज्ञापन
आयकर विभाग ने बुधवार को टीडीपी उम्मीदवार पुत्ता सुधाकर यादव के आवास पर छापा मारा था। यादव ने इसे चुनावी साजिश बताते हुए कहा था कि उन्होंने और उनकी बुनियादी ढांचा कंपनी ने सभी करों का भुगतान कर दिया है। उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
आयकर विभाग की छापेमारी के बाद सांसद सी.एम रमेश मौके पर पहुंचे और उन्होंने आयकर अधिकारियों से पूछा कि क्या केंद्र सरकार ने उन्हें टीडीपी नेताओं को निशाना बनाने के लिए भेजा है? छापे के बाद यादव के परिवार ने कहा कि टीम ने उनके निवास से कोई संपत्ति या दस्तावेज जब्त नहीं किए हैं।