{"_id":"5abc8f3d4f1c1bf8298b4784","slug":"chandrababu-naidu-plays-pm-modi-old-speeches-on-special-status-in-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को वादा याद दिलाने के लिए सीएम चंद्रबाबू ने असेंबली में दिखाया पुराना वीडियो ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी को वादा याद दिलाने के लिए सीएम चंद्रबाबू ने असेंबली में दिखाया पुराना वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को विधानसभा में एक वीडियो के जरिये पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी द्वारा दिए भाषण का एक अंश दिखाया। इस वीडियो में पीएम मोदी आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कहते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
4 मई 2014 को पीएम मोदी ने तिरुपति में कहा था कि वो आंध्र प्रदेश के लोगों से वादा करते हैं कि अगर जनता उन्हें दिल्ली भेजती है तो वह आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा पूरा करेंगे। वहीं 22 अक्टूबर 2015 को अमरावती में भी एक भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा था सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश रीऑर्गनाइजेशन एक्ट 2014 के वादे को पूरा किया जायेगा।
विज्ञापन
इन दोनों वीडियो को चलाने के बाद नायडू ने कहा कि पीएम मोदी को आंध्र प्रदेश के लोगों को बताना चाहिए कि उन्होंने अपना वादा पूरा क्यों नहीं किया। नायडू ने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते वह पीएम मोदी से सवाल पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश ने सभी यूटिलिसेशन सर्टिफिकेट जमा कर दिये थे लेकिन बीजेपी नेता झूठ बोल रहे हैं कि हमने दस्तावेज नहीं भेजे, हमें न्याय चाहिए। बीजेपी राजनीतिक फायदे के लिए हमारे राज्य को धोखा दे रही है और इस तरह की राजनीति हमारे देश के लिए नुकसानदायक है।