फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrababu Naidu news update, naidu writes to ACB Court alleging security lapses in prison

Andhra Pradesh: पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू ने ACB कोर्ट को लिखा पत्र, जेल में सुरक्षा खामियों का आरोप लगाया

Fri, 27 Oct 2023 12:27 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 27 Oct 2023 12:27 PM IST
सार

73 वर्षीय नायडू पर 2015 में मुख्यमंत्री रहने के दौरान कौशल विकास निगम से धन का कथित दुरुपयोग का आरोप लगा है। आरोपों के आधार पर नायडू को नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Chandrababu Naidu news update, naidu writes to ACB Court alleging security lapses in prison
Chandrababu Naidu - फोटो : Social Media

विस्तार

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एसीबी कोर्ट को पत्र लिखकर जेल में सुरक्षा खामियों का आरोप लगाया है। इससे पहले, उनके बेटे नारा लोकेश भी अपने पिता की जान को खतरा बता चुके हैं। नारा ने आंध्र प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया था कि अगर भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी होंगे। 

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के खजाने को 371 करोड़ का चूना लगा?
बता दें, 73 वर्षीय नायडू पर 2015 में मुख्यमंत्री रहने के दौरान कौशल विकास निगम से धन का कथित दुरुपयोग का आरोप लगा है। आरोपों के आधार पर नायडू को नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। सरकार का आरोप है कि नायडू के कथित दुरुपयोग के कारण राज्य के खजाने को 371 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और आंध्र प्रदेश की राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


अदालत को लिखे पत्र में यह कहा गया
नायडू ने विजयवाड़ा एसीबी अदालत के न्यायाधीश बीएसवी हिमा बिंदु को लिखे पत्र में कहा, 'मुझे दी की गई जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा के अनुरूप राजमहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार में और उसके आसपास फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था करने का अनुरोध किया जाता है।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए...
नायडू ने जेल परिसर में प्रवेश करते समय वीडियो फुटेज और तस्वीरों को खींचना और दो बार जेल के ऊपर ड्रोन मंडराने जैसी कई कथित खामियों पर कहा कि जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा होने के बावजूद ये घटनाएं हुई हैं। इस साफ है कि सूरक्षा में लगातार चूक हो रही है और जीवन खतरे में है।  पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पुलिस ने वीडियो फुटेज और तस्वीरें लीक की हैं, जिन्हें बाद में उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मादक पदार्थों के मामले में जेल में बंद एक रिमांड कैदी पेन कैमरा लेकर घूम रहा है।

इतना ही नहीं, नायडू ने यह भी दावा किया कि पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक और जेल अधिकारियों को वामपंथी उग्रवादियों से एक गुमनाम पत्र मिला है, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

सत्ता में बैठे लोगों के इशारे पर हो रहा
पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि अज्ञात बदमाशों ने सत्ता में बैठे लोगों के इशारे पर जेल में उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन भी उड़ाया। उन्होंने कहा कि ड्रोन खुली जेल के पास आया, जहां कुछ कैदियों को रखा गया था। इस घटना पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


नायडू ने कहा कि छह अक्टूबर को जेल के मुख्य द्वार के ऊपर एक और ड्रोन उड़ाया गया ताकि उनसे मिलने आए उनके परिवार के सदस्यों की तस्वीरें ली जा सकें। इन कथित खामियों पर विचार करते हुए नायडू ने न्यायाधीश से राजामहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार के आसपास फुलप्रूफ सुरक्षा की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed