{"_id":"6503f697e243737cc3059b0f","slug":"chandrababu-naidu-files-bail-petitions-in-court-in-skill-development-corporation-case-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रबाबू नायडू: कौशल विकास घोटाले में टीडीपी प्रमुख ने लगाई जमानत याचिका, 300 करोड़ की गड़बड़ी का है आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चंद्रबाबू नायडू: कौशल विकास घोटाले में टीडीपी प्रमुख ने लगाई जमानत याचिका, 300 करोड़ की गड़बड़ी का है आरोप
Fri, 15 Sep 2023 11:58 AM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:58 AM IST
सार
Chandrababu Naidu: कौशल विकास निगम घोटाले में कथित भूमिका के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने एक स्थानीय अदालत में अंतरिम और नियमित दो जमानत याचिकाएं दायर की हैं। अंतरिम जमानत याचिका में नायडू ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
चंद्र बाबू नायडू
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करोड़ों रुपये के कौशल विकास निगम घोटाले में कथित भूमिका के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने एक स्थानीय अदालत में अंतरिम और नियमित दो जमानत याचिकाएं दायर की हैं।
विज्ञापन
अंतरिम जमानत याचिका में नायडू ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि उनके खिलाफ रिकॉर्ड में कोई प्रथम दृष्टया सबूत नहीं है।
उन्होंने कहा, 'हमने दो याचिकाएं दायर की हैं, एक अंतरिम जमानत के लिए और दूसरी नियमित जमानत के लिए। नायडू की कानूनी टीम के सदस्य वकील जी सुब्बा राव ने मीडिया से कहा, ''इस मामले में आज (शुक्रवार) सुनवाई नहीं हो सकती है।"
विज्ञापन
राव ने कहा कि अपराध जांच विभाग ने अभी तक उनकी जमानत याचिकाओं पर जवाब दाखिल नहीं किया है। इसलिए शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकती है। वकील ने कहा कि हालांकि सीआईडी को नोटिस दिया गया है और उसने अभी तक जवाब नहीं दिया है। जमानत याचिकाएं गुरुवार को एसीबी अदालत में दायर की गईं, जिसने नायडू को रिमांड पर भेजा था।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम से धन के दुरुपयोग से जुड़े एक मामलेमें गिरफ्तार किया गया था, जिससे राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। वह फिलहाल राजमहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार में बंद है।