फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandra Sekhar Pemmasani: The Richest Lok Sabha MP Named In Modi 3.0

Modi 3.0 Cabinet: चंद्र शेखर पेम्मासानी ‘मोदी 3.0’ में सबसे अमीर सांसद; कुल संपत्ति 5 हजार 700 करोड़

Sun, 09 Jun 2024 09:11 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Jun 2024 09:11 PM IST
सार

टीडीपी नेता चंद्र शेखर पेम्मासानी रविवार को मोदी 3.0 मंत्रिपरिषद में शपथ लेने वाले सबसे अमीर लोकसभा सांसद हैं। कुल 5 हजार 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

विज्ञापन
Chandra Sekhar Pemmasani: The Richest Lok Sabha MP Named In Modi 3.0
चंद्र शेखर पेम्मासानी - फोटो : ani

विस्तार

तेलुगु देशम पार्टी के चंद्र शेखर पेम्मासानी 2024 में लोकसभा चुनाव जीतने वाले सबसे अमीर सांसद हैं, जिन्होंने मोदी 3.0 में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में पीएम मोदी के साथ शपथ ली। 

विज्ञापन


5 हजार 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की है संपत्ति

पेम्मासानी चंद्रबाबू नायडू के सहयोगी हैं और आंध्र प्रदेश की गुंटूर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी और वाईएसआरसीपी के प्रत्याशी किलारी वेंकट रोसैया को 3 लाख 40 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। चंद्र शेखर पेम्मासानी के पास इस समय कुल 5 हजार 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। 
विज्ञापन


जानिए कौन हैं चंद्र शेखर पेम्मासानी

आंध्र प्रदेश में गुंटूर के बुर्रिपलेम गांव में जन्मे चंद्र शेखर पेम्मासानी ने उस्मानिया विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी-सिनाई अस्पताल में एक डॉक्टर के रूप में लगभग 5 सालों तक काम किया है, इस दौरान उन्होंने यहां स्थानीय लोगों और मेडिकल छात्रों को पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


48 साल के पेम्मासानी एक ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म यूवर्ल्ड के संस्थापक और सीईओ हैं। पेम्मासानी टीडीपी की एनआरआई सेल में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं और अमेरिका में रहने के दौरान पार्टी के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया है। 


अमेरिका में अर्न्स्ट एंड यंग अवार्ड जीता

 चंद्र शेखर पेम्मासानी ने 2020 में अमेरिका में एक युवा उद्यमी के रूप में अर्न्स्ट एंड यंग अवार्ड जीता। उन्होंने पेम्मासानी फाउंडेशन की भी स्थापना की है। यह फाउंडेशन गुंटूर और नरसरावपेट के गांवों में लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविरों और पीने का पानी उपलब्ध करवाता है। जिसके कारण क्षेत्र में जनता के बीच उनकी लोकप्रियता है।
 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed