फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandigarh teasing case BJP spokesman Shayna Nc made a mistake

चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस: गलती कर बैठीं बीजेपी प्रवक्ता शायना एनसी?

Tue, 08 Aug 2017 03:32 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Tue, 08 Aug 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh teasing case BJP spokesman Shayna Nc made a mistake
हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला
हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास पर चंडीगढ़ में आईएएस अधिकारी की बेटी वर्निका कुंडु का पीछा करने और छेड़खानी का आरोप है। घटना 4 अगस्त की है। वर्निका की शिकायत पर पुलिस ने तब विकास समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन जमानत पर जल्द रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में हरियाणा बीजेपी उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी ने एक चैनल से कहा, ''लड़की को रात 12 बजे के बाद बाहर नहीं निकलना चाहिए था।''

क्या गलती कर बैठीं बीजेपी प्रवक्ता?

चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर और अनुराग ठाकुर के अलावा वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस मामले में जनहित याचिका दायर करने की बात कही है। लेकिन इन सबसे अलग राय रखते हुए बीजेपी प्रवक्ता शायना एनसी के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट आता है। इस ट्वीट में वर्निका के साथ दो लड़के खड़े दिखाई देते हैं।
विज्ञापन



वर्निका ने न्यूज वेबसाइट स्क्रॉल से बात करते हुए बताया, ''जो तस्वीर शेयर की जा रही है, वो मेरे दो दोस्तों की पुरानी तस्वीर है। न कि आरोपी विकास बराला की। कुछ लोग जबरदस्त झूठ फैला रहे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस ट्वीट पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया के चलते शायना एनसी ने इसे जल्द ही डिलीट भी कर लिया। लेकिन इस ट्वीट के किए जाने का शायना का तर्क सोशल मीडिया पर लोगों को रास नहीं आ रहा है।
शायना कहती हैं, ''मुझे मेरा ट्विटर अकाउंट वापस मिल गया। कुछ शरारती लोगों ने मेरा अकाउंट हैक किया था। बीते कुछ घंटों में मेरे ट्विटर पर जो कुछ भी हुआ, उसे नजरअंदाज कीजिए।''

'ट्विटर हैक होने के सबूत दीजिए मैडम'

शायना के ट्वीट डिलीट होने और अकाउंट हैक किए जाने की बात कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर पच नहीं रही।

'जागरुक राज' शायना से कहते हैं, ''अगर आपका अकाउंट हैक हुआ है तो एफआईआर करवाओ और कॉपी इधर डालो। जनता सब समझती है। लड़की को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।''
रोहन अकाउंट हैक होने पर ट्विटर के रिकवरी मेल भेजे जाने का हवाला देते हुए लिखते हैं, ''अगर आपका अकाउंट वाकई हैक हुआ था, तो जो रिकवरी मेल ट्विटर ने आपको भेजा था। प्लीज वो ट्विटर पर पोस्ट करें।''


इस खबर को लिखे जाने तक शायना ने इस मेले से संबंधित कोई ट्वीट नहीं किया है। हालांकि उन्होंने #IStandWithVarnika के साथ इस मुद्दे पर टीवी चैनलों को दिए इंटरव्यू और रक्षा बंधन मनाते पीएम नरेंद्र मोदी और रामदेव की तस्वीरें शेयर की हैं।

'बहाना तो ढंग का बनाती दीदी'

@Kuptaan शायना के ट्वीट पर लिखते हैं, ''बहाना तो ढंग का बनाती दीदी।''

प्रतीक सिन्हा भी लिखते हैं, ''आपके संभवत: हैक हुए ट्विटर अकाउंट से एक
रिकवरी मेल आई होगी, उसका स्क्रीनशॉट शेयर कीजिए।''

@Poongkundran_s ने लिखा- ये कुछ वैसा झूठ है कि मैंने होमवर्क तो
पूरा कर लिया था लेकिन नोटबुक घर पर रह गई।

लड़कियों से होने वाली छेड़खानी पर प्रशासन के ढीले रवैये को दर्शाती फिल्म
पिंक में अमिताभ बच्चन की कोर्ट जिरह के डायलॉग काफी लोकप्रिय हुए थे।

@RoflGandhi_ लिखते हैं, ''अमिताभ बच्चन से चंडीगढ़ वाले मामले में
कुछ बोले जाने की उम्मीद नहीं है। लेकिन ये उनके लिए अच्छा मौका है कि वो
पिंक फिल्म की डीवीडी का प्रमोशन करें।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed