फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chancellor of Germany, Angela Merkel arrives in Delhi

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल दिल्ली पहुंचीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की अगवानी

Thu, 31 Oct 2019 10:30 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 31 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Chancellor of Germany, Angela Merkel arrives in Delhi
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की अगवानी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की - फोटो : एएनआई
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल गुरुवार को भारत पहुंच गई हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार रात दिल्ली स्थित हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। 
विज्ञापन


मर्केल 'इंडिया-जर्मनी इंटर गर्वमेंटल कंसल्टेशंस'(आईजीसी) की पांचवीं बैठक में हिस्सा लेने भारत आई हैं। अपने भारत दौरे के दौरान वह 20 समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी उनकी बैठक होगी। 
 

जर्मन चांसलर के साथ करीब 12 मंत्री भी आए हैं। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सतत विकास, शहरी गतिशीलता, कृषि और फुटबॉल व कई अन्य मामलों में सहयोग को बढ़ाना है। एंजेला मर्केल का यह चौथा भारत दौरा है। भारत और जर्मनी के बीच सामरिक भागीदारी 2001 से चली आ रही है। आईजीसी की बैठक के लिए दोनों देशों के नेता हर दो साल में आपस में मिलते हैं और साझा मुद्दों पर चर्चा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एंजेला मर्केल के साथ व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है। यह प्रतिनिधिमंडल भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों और दूसरे उद्योगपतियों से मुलाकात करेगा। इनके अलावा वह भारत की कई महिला हस्तियों से भी मिलेंगी। इनमें कानूनी क्षेत्र, ब्लॉगर, उद्योगपति, स्टार्टअप और दूसरे क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त महिलाएं शामिल हैं। पीएम मोदी और एंजेला मर्केल दिल्ली मेट्रो की सवारी कर सकते हैं।


संभव है कि एंजेला मर्केल किसी ऐसे मेट्रो स्टेशन का दौरा भी करें, जहां पर सौर उर्जा को लेकर अच्छा काम हुआ है। इस साल फरवरी में मोदी ने इस्कॉन मंदिर जाने के लिए मेट्रो की सवारी की थी। पिछले साल जुलाई में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति जब भारत आए, तो मोदी ने उनके साथ नोएडा तक का सफर मेट्रो से किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed