{"_id":"5ffe55a6f68efa596b6fde92","slug":"ces-brings-the-virtual-world-closer-to-reality","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभासी दुनिया को असलियत के करीब लाया सीईएस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आभासी दुनिया को असलियत के करीब लाया सीईएस
Wed, 13 Jan 2021 07:37 AM IST
Kuldeep Singh
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 13 Jan 2021 07:37 AM IST
विज्ञापन
LG rollable phone
- फोटो : LG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरे जैसी चमकती विशाल टीवी स्क्रीन से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऑग्यूमेंटेड रियलिटी (एआर), वर्चुअल रियलिटी (वीआर) आधारित अनूठे उपकरणों के साथ इस वर्ष कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप्स (सीईएस) का पूरी तरह से डिजिटल आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विश्व की सबसे बड़ी तकनीकी कंपनियों का आयोजन पहली बार पूरी तरह डिजिटल
कोविड-19 महामारी की वजह से 1000 कंपनियां नए व इनोवेटिव उत्पादों को इस सबसे बड़े आयोजन मैच बने डिजिटल वेन्यू में प्रदर्शित कर रही है। यह शो 11 से 14 जनवरी तक चलेगा। डिजिटल कंपनी उत्पादों के बारे में 15 फरवरी तक जानकारियां प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
अमूमन लासवेगास में होने वाले सीईएस में पिछले वर्ष 4000 से अधिक कंपनियां शामिल थीं। इस बार गूगल जैसी कई कंपनियां शामिल नहीं है। आइए जानते हैं भविष्य की झलक दिखाते इनोवेशन औरत वादों के बारे में-
विज्ञापन
लेजर टीवी बेहतर स्क्रीन
चीनी कंपनी हाई सेंसर ने लेजर आधारित टीवी स्ट्राइक रोमा की घोषणा की यह काफी गहरे रंग और तस्वीरें दिखाता है 70 से 100 इंच के इन टीवी की स्क्रीन किसी भी सिनेमा हॉल की स्क्रीन से रंगों को 50 प्रतिशत ज्यादा गहराई से प्रस्तुत करेगी।
हैंडीबॉट: भविष्य का रोबोटिक हाथ
सैमसंग ने ही रोबोट हैंडीबॉट पेश किया जो मशीनी हाथ है। यह घर आए मेहमान के पानी पी लेने पर उनके हाथ में से कांच का गिलास ले सकता है या गिलास में और पानी भर सकता है। 'रिटेल वॉट' का भी कंसेप्ट डिजाइन पेश किया गया जो होटल व दुकानों में काम करेगा।
रोबोटिक झाडू से सफाई
सैमसंग का जैटबॉट एआई 90 प्लस कैमरे में घूमते हुए सफाई करता है। यह भी एआई आधारित है जिससे सफाई के रास्ते में कोई बड़ी वस्तु या व्यक्ति आने पर यह उसे इर्द-गिर्द घूम कर काम करता है। इसमें कैमरा लगा है ताकि निगरानी भी हो जाए।
कपड़े धोने के वॉश टावर
एलजी ने वॉश टावर नाम से कपड़े धोने की मशीन प्रस्तुत की जो काफी ऊंची है। यह कम जगह घेरती है क्योंकि इसमें ड्रायर मशीन के ऊपर लगा है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित है ताकि नौसिखिए भी कपड़े धोना सीख सकें।
सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एआर हुड्स
ड्राइवर को सजग रखने के लिए पैनासोनिक ने ऑग्यूमेंटेड रियलिटी आधारित हेड-अप डिस्पले (हुड्स) पेश किया। यह सड़क की स्थितियों, सुरक्षा निर्देशों, संभावित हादसों और चीजों की पहचान में ड्राइवर को मदद करेगा।
वर्चुअल रियलिटी
सी-रियल ने लाइट-फील्ड-डिस्पले एआर व वीआर हैंडसेट दिखाए। यह व्यक्ति को ऐसी चीजें और तस्वीरें उसके इर्द-गिर्द होने का आभास देते हैं जो हैं ही नहीं।
डिजिटल अवतार
शो में एलजी की प्रस्तुतकर्ता बनी रेया कोम डिजिटल अवतार हैं, वे सोशल मीडिया पर भी हैं। उन्होंने एलजी के संक्रमण मिटाने वाले रोगों की जानकारी दी।