फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre writes to states on heat-related illness surveillance and heat alert

Heatwave Alert: तापमान में इजाफे के साथ बढ़ने लगी बीमारियां, केंद्र ने राज्यों को पत्र लिखकर किया अलर्ट

Tue, 28 Feb 2023 03:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 28 Feb 2023 03:03 PM IST
सार

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय कार्यक्रम (NPCCHH) के तहत सभी राज्यों में दैनिक निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
Centre writes to states on heat-related illness surveillance and heat alert
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

मौसम बदलने के साथ ही धीरे-धीरे तापमान में भी इजाफा होने लगा है। हालांकि, इस बार फरवरी में ही तापमान ने कई रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। भले ही सुबह और शाम को तापमान गिर रहा है, लेकिन दोपहर में पारा इतना ज्यादा बढ़ रहा है कि लोगों को अभी से गर्मी सताने लगी है।

विज्ञापन


मौसम में होते इस उतार चढ़ाव ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की अभी से चिंता बढ़ा दी है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर गर्मी से जुड़ी बीमारियों को लेकर अलर्ट किया है। उन्होंने सभी से 'नेशनल एक्शन प्लान' पर ध्यान देने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


कई जगहों पर हाई लेवल पर पहुंचा तापमान 
केंद्र की ओर से लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि कई जगहों पर अभी से तापमान हाई लेवल पर पहुंच गया है। ऐसे में गर्मी से होने वाली बीमारियां भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय कार्यक्रम (NPCCHH) के तहत सभी राज्यों में दैनिक निगरानी की जाएगी। अधिकारियों से स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रभावी तैयारियों के लिए सभी जिलों में तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के दिए गए निर्देश 
पत्र में कहा गया है कि राज्य के स्वास्थ्य विभागों को चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को गर्मी से होने वाली बीमारी, इसकी शीघ्र पहचान और प्रबंधन के प्रति संवेदनशील बनने की जरूरत है। इसके अलावा विभागों को आवश्यक दवाओं, इंट्रावेनस फ्लूड, आइस पैक, ओआरएस और सभी आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त मात्रा की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता के भी निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed