फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre working to reduce burden of school bags: Javadekar

स्कूली बच्चों की भारी बैग से छुट्टी, अब किताब के बजाय टैब से पढ़ेंगे छात्र

Mon, 08 May 2017 03:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 May 2017 03:18 AM IST
विज्ञापन
Centre working to reduce burden of school bags: Javadekar

देशभर के स्कूली बच्चों को भारी बैग की परेशानी से निजात मिलने वाली है। सरकार छात्रों के भारी स्कूल बैग के बजाय टैब से पढ़ाई करवाने की योजना पर काम कर रही है। इसकी शुरुआत केंद्रीय विद्यालयों से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में होगी।

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने बताया कि देशभर के स्कूली बच्चों की भारी बैग की दिक्कत से अभिभावक ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी परेशान हैं। इसीलिए भारी बैग की बजाय तकनीक के माध्यम से छात्र को राहत देने की योजना बनाई जा रही है। इसी के तहत कुछ केंद्रीय विद्यालयों में इसी सत्र बैग की बजाय टैब से पढ़ाई करवाने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। 
विज्ञापन


जावडे़कर ने बताया कि जैसे वर्षों  पहले छात्र स्लेट पर लिखकर पढ़ते थे। उसी तर्ज पर टैब पर पढ़ाई होगी। इस टैब में किताब, कॉपी भी होगी, जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ लिखने में भी सुधार होगा। वहीं, दूर-दराज व पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को उच्च शिक्षा में दाखिला, कोर्स चुनने आदि की जानकारी स्वयं पोर्टल पर घर पर मिलेगी। यहां छात्र अपने प्रश्नों व कोर्स संबंधी जिज्ञासा को भी दूर सकते हैं। इस  पोर्टल के माध्यम से छात्रों को उच्च शिक्षा में सही कोर्स या प्रोग्राम चुनने में सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed