फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre to hold discussions with Telangana, Andhra government on bifurcation issues on Feb 17

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश विभाजन विवाद: केंद्र ने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को बुलाया, 17 फरवरी को होगी चर्चा

Sat, 12 Feb 2022 02:05 PM IST
रोमा रागिनी अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 12 Feb 2022 02:05 PM IST
सार

केंद्र ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम से उपजे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को बुलाया है। 

विज्ञापन
Centre to hold discussions with Telangana, Andhra government on bifurcation issues on Feb 17
तेलंगाना और आंध्रप्रदेश विवाद - फोटो : Social Media

विस्तार

आंध्रप्रदेश और तेलंगाना की बीच चल रहा विवाद का शायद जल्द निपटारा हो सकता है। गृह मंत्रालय ने 17 फरवरी को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्य सचिवों को आमंत्रित किया है। जो निर्धारित विवाद समाधान उप समिति में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 से उठे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (सीएस) की अध्यक्षता में पहले ये चर्चा होगी। बाद में द्विपक्षीय मुद्दों को हल करने के लिए व्यावहारिक तरीकों की सिफारिश की जाएगी। उप समिति की यह पहली बैठक है। यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।
विज्ञापन


इन मुद्दों पर होगी चर्चा
स्पेशल कैटिगरी, आंध्रप्रदेश राज्य वित्त निगम का विभाजन, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना की बिजली उपयोगिताओं का निपटान, कराधान मामलों में विसंगति को दूर करना, नकद शेष राशि और बैंक जमा का विभाजन, आंध्र प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड द्वारा नकद ऋण सहित एजेंडा मुद्दे (APSCSCL) और तेलंगाना राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (TSCSCL), संसाधन अंतर, रायलसीमा और उत्तरी तटीय क्षेत्र को कवर करने वाले राज्य के 7 पिछड़े जिलों के लिए विकास अनुदान और कर प्रोत्साहन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के बयान पर तेलंगाना में जमकर विरोध
बता दें कि संसद में यूनाइटेड आंध्रप्रदेश के विभाजन पर पीएम मोदी ने बयान दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस सरकार के समय आंध्रप्रदेश का विभाजन गलत तरीके से हुआ था। उनके बयान के बाद तेलंगाना के नेताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। सत्तारुढ़ टीआरएस पार्टी ने बुधवार को राज्यभर में प्रदर्शन किया। साथ ही बाइक रैली भी निकाली गई। 


तेलंगाना के गृहमंत्री महमूद अली ने हैदराबाद में अपने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया और पीएम मोदी का पुतला फूंका था। उन्होंने कहा कि जब यूनाइटेड आंध्र प्रदेश का विभाजन हुआ था, उस समय मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उनको इस बारे में कुछ नहीं पता। महमूद अली ने कहा कि तेलंगाना राज्य बनाने के लिए 1200 लोगों ने अपनी जान दी। यहां तक की उन्होंने बीजेपी पर तेलंगाना का विरोधी रहने का आरोप लगाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed