फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre taking steps to ban hoax bomb perpetrators from flying, says Aviation Minister Naidu

विमानन मंत्री बोले: झूठी बम की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा केंद्र, उड़ान भरने पर लगेगा प्रतिबंध

Sun, 27 Oct 2024 05:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 27 Oct 2024 05:07 PM IST
सार

Hoax Bomb Threat: विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि जो लोग इस तरह हरकतें (उड़ानों में बम की झूठी धमकी) कर रहे हैं, उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी और उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। हम ऐसे व्यक्तियों को उड़ान भरने से रोकने के लिए योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
Centre taking steps to ban hoax bomb perpetrators from flying, says Aviation Minister Naidu
के. राममोहन नायडू - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार उड़ानों को बम से उड़ाने की झूठी धमकी देने वालों के खिलाफ कदम उठा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने यह बयान विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा के बीच दो नई उड़ानों का उद्घाटन करने के बाद दिया। नायडू ने मीडियाकर्मियों से कहा कि इन झूठी धमकियों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों, कानून प्रवर्तन संगठनों और खुफिया ब्यूरो की मदद ली जा रही है। साथ ही केंद्र सरकार नागरिक उड्डयन के दो कानूनों में संशोधन करने पर विचार कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह हरकतें कर रहे हैं, उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी और उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। हम ऐसे व्यक्तियों को उड़ान भरने से रोकने के लिए योजना बना रहे हैं। हम इसके बारे में जल्द घोषणा करेंगे। विमानन मंत्री ने बताया कि तेरह दिन के भीतर शनिवार तक तीन सौ से अधिक भारतीय उड़ानों को झूठ बम की धमकियो का सामना करना पड़ा है। अधिकांश धमकियां सोशल मीडिया के जरिए दी गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन झूठी धमकियों की गंभीरता से जांच की जा रही है। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' की ओर से सहयोग की जरूरत है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed