{"_id":"62d7e03e98ff4d3d3e1dfe47","slug":"centre-reviews-covid-19-situation-in-115-districts-of-9-states-showing-an-upsurge-in-covid-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: केंद्र ने कोरोना पर नौ राज्यों के साथ की समीक्षा बैठक, घटती टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जताई चिंता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: केंद्र ने कोरोना पर नौ राज्यों के साथ की समीक्षा बैठक, घटती टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जताई चिंता
Wed, 20 Jul 2022 06:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 20 Jul 2022 06:05 PM IST
सार
केंद्र की समीक्षा में सामने आया है कि देश में कोरोना मामलों का पता लगाने के लिए टेस्टिंग की संख्या में कमी आई है। अब लोग कोरोना को हल्के में ले रहे हैं। सामने ये भी आया है कि लोगों में ना केवल टेस्टिंग बल्कि वैक्शिनेशन को लेकर भी उत्साह घटा है।
विज्ञापन
कोरोना अपडेट
- फोटो : Social Media
विस्तार
देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने बुधवार को कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा के दौरान नौ राज्यों के 115 जिलों में बढ़ रहे कोरोना मामलों पर विशेष रूप से फोकस किया गया।
विज्ञापन
केंद्र की समीक्षा में सामने आया है कि देश में कोरोना मामलों का पता लगाने के लिए टेस्टिंग की संख्या में कमी आई है। अब लोग कोरोना को हल्के में ले रहे हैं। सामने ये भी आया है कि लोगों में ना केवल टेस्टिंग बल्कि वैक्शिनेशन को लेकर भी उत्साह घटा है। समीक्षा बैठक के दौरान केंद्र ने इसे लेकर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा केंद्र सरकार ने समीक्षा में राज्यों सरकारों को SARI (severe acute respiratory infections)और ILA (influenza-like illness) के मामलों पर निरंतर नजर रखने और उसकी रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को बूस्टर खुराक लेने की सलाह दी गई है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार (20 जुलाई) के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,45,654 हो गई है जो कि कल की तुलना में 2000 अधिक है।
विज्ञापन
वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,557 नए मामले सामने आए हैं और 18,517 लोग स्वस्थ भी हुए। इस दौरान 40 मरीजों की जान भी चली गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,25,825 लोगों की मौत हुई है।