फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre plans to resume publishing the photograph of PM Narendra Modi on COVID-19 vaccination certificates

कोरोना टीकाकरण: प्रमाणपत्रों पर फिर पीएम मोदी की फोटो लगाने के लिए तैयार सरकार, को-विन प्लेटफॉर्म में होगा बदलाव

Sat, 26 Mar 2022 12:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Mar 2022 12:51 PM IST
सार

आठ जनवरी से पांच राज्यों में चुनाव के चलते पीएम की फोटो कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्रों पर नहीं छप रही थी। लेकिन केंद्र फिर से पीएम की फोटो छापने की तैयारी शुरू कर रहा है। 

विज्ञापन
Centre plans to resume publishing the photograph of PM Narendra Modi on COVID-19 vaccination certificates
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्रों पर फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें दिखाई देंगी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से फिर से तैयारी शुरू कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, मणिपुर और उत्तराखंड में कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छापने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री की तस्वीर का प्रकाशन रोक दिया गया था। आठ जनवरी से पीएम की फोटो कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्रों पर नहीं छप रही थी। सूत्रों के मुताबिक, इन पांचो राज्यों के को-विन प्लेटफॉर्म में भी आवश्यक बदलाव किया जाएंगे। 
विज्ञापन


24 घंटे में दर्ज हुईं 4100 से ज्यादा मौतें
देश में कोरोना के मामले और सक्रिय केस लगातार घट रहे हैं, लेकिन बीते 24 घंटे में ऐसा कुछ हुआ कि मौतों का आंकड़ा 4100 के पार पहुंच गया। इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 5,20,855 पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे में 1660 नए कोरोना केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,30,18,032 पर पहुंच गया। वहीं, सक्रिय केस 20 हजार के नीचे पहुंच गए हैं। दरअसल महाराष्ट्र ने राज्य में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों को अपडेट किया है। इसके कारण बीते 24 घंटे में मौत का आंकड़ा एकदम 4100 तक बढ़ गया। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार तक दर्ज हुई 4005 गैर-कोविड मौतों को कोविड मौतों में शामिल किया, इस कारण मौतों का आंकड़ा एकाएक बढ़ गया। वैसे महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना महामारी के कारण सिर्फ दो मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर और घटकर 0.25 फीसदी पर आ गई है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.29 फीसदी रही। अब तक 4,24,80,436 लोग कोरोना महामारी को मात दे चुके हैं। वहीं मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण भी जारी है। अब तक कुल 182.87 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी है। देश की वयस्क आबादी के साथ ही बच्चों के टीकाकरण का काम भी तेजी से जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed