फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre notifies appointment of five advocates as Bombay High Court judges news in hindi

Supreme Court: पांच वकीलों की होगी बॉम्बे हाई कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति, दो साल का रहेगा कार्यकाल

Wed, 23 Oct 2024 04:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 23 Oct 2024 04:56 PM IST
सार

24 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बीआर गवई के नेतृत्व वाली कॉलेजियम ने निवेदिता प्रकाश मेहता, प्रफुल्ल सुरेंद्रकुमार खुबलकर, अश्विन दामोदर भोबे, रोहित वासुदेव जोशी अद्वैत महेंद्र सेठना के नाम की सिफारिश की थी।

विज्ञापन
Centre notifies appointment of five advocates as Bombay High Court judges news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र ने बुधवार को पांच वकीलों को बॉम्बे हाई कोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति को अधिसूचित किया। अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) द्वारा प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए निवेदिता प्रकाश मेहता, प्रफुल्ल सुरेंद्रकुमार खुबलकर, अश्विन दामोदर भोबे, रोहित वासुदेव जोशी अद्वैत महेंद्र सेठना को बॉम्बे हाई कोर्ट के अतिरिक्त जज नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति दो साल के लिए की गई है। 
विज्ञापन


24 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बीआर गवई के नेतृत्व वाली कॉलेजियम ने निवेदिता प्रकाश मेहता, प्रफुल्ल सुरेंद्रकुमार खुबलकर, अश्विन दामोदर भोबे, रोहित वासुदेव जोशी अद्वैत महेंद्र सेठना के नाम की सिफारिश की थी। कॉलेजियम ने बताया कि बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने इन वकीलों की नियुक्ति की सिफारिश की थी।
विज्ञापन


कॉलेजियम ने इस प्रस्ताव पर के संबंध में मुख्यमंत्रियों और महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल के विचारों की समीक्षा की। हाई कोर्ट में पदोन्नति के लिए उपरोक्त उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन करने के उद्देश्य से कॉलेजियम ने रिकॉर्ड की जांच और मूल्यांकन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed