फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre insensitive to pain of common people alleges Congress ahead of Delhi rally against price rise

'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली: कांग्रेस का केंद्र पर आरोप, कहा- लोगों के दर्द के प्रति असंवेदनशील है सरकार

Sat, 03 Sep 2022 08:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 03 Sep 2022 08:05 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने आरोप लगाया कि सरकार को केवल अपने क्रोनी कैपिटलिस्ट दोस्तों को फायदा पहुंचाने की चिंता है, आम लोगों को नहीं। साथ ही उन्होंने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमत और अन्य वस्तुओं की कीमतों पर इसके सर्पिल प्रभाव के लिए सरकार की आलोचना की।

विज्ञापन
Centre insensitive to pain of common people alleges Congress ahead of Delhi rally against price rise
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर बढ़ती महंगाई और वस्तुओं की कीमतों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी को लेकर निशाना साधा। कांग्रेस ने भाजपा पर आम लोगों के दर्द के प्रति  असंवेदनशील होने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल नेने कहा कि उनकी पार्टी मुख्य विपक्ष के तौर पर जनता के हितों के लिए सड़कों पर लड़ाई जारी रखेगी।

विज्ञापन


दरअसल, रविवार को राजधानी दिल्ली में रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी  'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली करेगी। इस रैली से पहले शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने मोदी सरकार पर उनकी गलत नीतियो को लेकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी विधायकों को खरीदने और विपक्षी सरकारों को गिराने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के लिए परेशान नहीं है और केवल विधायकों को खरीदने और विपक्षी सरकारों को गिराने में लगी हुई है।
विज्ञापन


शनिवार को रामलीला मैदान में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और अजय माकन के साथ वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2022 तक कीमतों की तुलना करने पर पता चलेगा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कैसे बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनता के मुद्दों के लिए खड़ी रही है। हमने अगस्त में काला दिन मनाकर सरकार के खिलाफ विरोध किया गया था। तब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेताओं ने गिरफ्तारी भी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने आरोप लगाया कि सरकार को केवल अपने क्रोनी कैपिटलिस्ट दोस्तों को फायदा पहुंचाने की चिंता है, आम लोगों को नहीं। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमत और अन्य वस्तुओं की कीमतों पर इसके सर्पिल प्रभाव के लिए सरकार की आलोचना की।


गौरतलब है कि रविवार को होने वाली इल रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई नेता रैली को संबोधित करेंगे। इसमें देश के अन्य हिस्सों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस की यह रैली 7 सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक विपक्षी पार्टी की 3,500 किलोमीटर की 'भारत जोड़ो यात्रा' से पहले हो रही है। 'भारत जोड़ो यात्रा' को कांग्रेस पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम बताया जा रहा है, जहां पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed