{"_id":"67890b5ba02f8eec820bcf28","slug":"centre-holds-meeting-with-states-to-improve-service-delivery-exchange-of-best-practices-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"RTS: सेवा वितरण में सुधार के लिए केंद्र ने राज्यों के साथ की बैठक, ई-सेवाओं को बढ़ावा देने पर भी हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RTS: सेवा वितरण में सुधार के लिए केंद्र ने राज्यों के साथ की बैठक, ई-सेवाओं को बढ़ावा देने पर भी हुई चर्चा
Thu, 16 Jan 2025 07:06 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:06 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आरटीएस मुख्य आयुक्तों और आयुक्तों की एक बैठक की। इस बैठक का उद्धेश्य सेवा वितरण में सुधार था। इस बारे में एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया।
विज्ञापन
डीएआरपीजी सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सेवा का अधिकार आयुक्तों के साथ बैठक
- फोटो : पीआईबी।
विस्तार
डीएआरपीजी ने सेवा वितरण में सुधार के लिए सर्वोत्तम कार्यप्रणाली का आदान-प्रदान करने हेतु सेवा का अधिकार(आरटीएस) आयुक्तों की बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान साझा की गई सर्वोत्तम कार्यप्रणाली में आरटीएस आयोग हरियाणा की ऑटो-अपील प्रणाली, राजस्थान का राज संपर्क 181 कॉल सेंटर और बिहार की बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी शामिल थीं। बैठक में प्रौद्योगिकी का उपयोग करके नागरिकों और सरकार को निकट लाने के लिए ई-सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर देने को भी कहा गया।
विज्ञापन
इन राज्यों के मुख्य आयुक्त और आयुक्त हुए बैठक में शामिल
आधिकारिक बयान के मुताबिक, बैठक की अध्यक्षता प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव वी श्रीनिवास ने की। इस बैठक में महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, मेघालय के आरटीएस मुख्य आयुक्त और आयुक्त, के साथ ही बिहार सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव और राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ महाप्रबंधक भी शामिल हुए।
विज्ञापन
कार्मिक मंत्रालय ने जारी किया बयान
कार्मिक मंत्रालय द्वारा इस बैठक के बारे में जारी किए गए बयान में कहा गया है कि इसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी का उपयोग करके नागरिकों और सरकार को करीब लाने के लिए ई-सेवाओं को बढ़ावा देना भी है। देश भर में ई-सेवाओं की संख्या वर्ष 2024 में बढ़कर 18500 हो गई है, जो ई-सेवाओं के रूप में प्रदान की जा रही कुल सेवाओं का 74 प्रतिशत है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले, डीएआरपीजी ने मुंबई में 27वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन में आरटीएस मुख्य आयुक्तों/आयुक्तों के एक पूर्ण सत्र का आयोजन किया था।