फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre has collected around Rs 6,000 crore as tax on unexplained cash deposits

नोटबंदी इंपैक्ट: अघोषित कैश डिपॉजिट पर 6 हजार करोड़ रुपए का मिला टैक्स

Sat, 18 Mar 2017 10:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र Updated Sat, 18 Mar 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
Centre has collected around Rs 6,000 crore as tax on unexplained cash deposits
डेमो पिक
विशेष जांच टीम (एसआईटी) के उपाध्यक्ष जस्टिस अर्जित पसायत ने शुक्रवार को कहा कि नोटबंदी के बाद सरकार ने अघोषित टैक्स डिपॉजिट पर तकरीबन 6 हजार करोड़ रुपए जुटाए हैं। उन्होंने कहा कि यह संख्या बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, टैक्स अधिकारियों ने उन सभी लोगों से ब्यौरा मांगा है जिन्होंने नोटबंदी के बाद पुरानी करेंसी को अपने या दूसरे के अकाउंट में एक मुश्त जमा कराया है। वहीं, कई ऐसे भी लोग हैं जो सजा से बचने के लिए एमनेस्टी स्कीम के तहत अपनी अघोषित आय पर 60 फीसदी टैक्ट पेनाल्टी देने को तैयार हैं। हालांकि, केंद्र सरकार ने इसे भी बढ़ा कर 75 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि पसायत एसआईटी के चेयरमैन जस्टिस एम बी शाह के साथ ईडी, सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स, सीबीआई और दूसरी एजेंसियों द्वारा चलाए गए अभियान की निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

50 लाख या उससे अधिक जमा करने वाले लोगों के खिलाफ पर नजर रखी गई है

Centre has collected around Rs 6,000 crore as tax on unexplained cash deposits
डेमो पिक

पसायत ने कहा, नोटबंदी के पहले चरण में 50 लाख या उससे अधिक जमा करने वाले लोगों के खिलाफ पर नजर रखी गई है। इसके दायरे में आने वाले तकरीबन 1092 लोगों ने अब तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि ज्यादा अमाउंट डिपॉजिट करने वाले व्यापारियों को पिछले तीन साल का बैलेंस सीट और आईटीआर का ब्यौरा पेश के निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि ओडिशा जैसे छोटे राज्य में एक डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर ने 2.5 करोड़ रुपए जमा कराए हैं। क्योंकि यह रिश्वत है, इसलिए उनका पूरा पैसा जब्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed