फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre denies to give information on facilities raw agents getting abroad

रॉ एजेंट को मिलने वाले कानूनी सहयोग का खुलासा असंभव: केंद्र 

Sun, 27 Mar 2016 10:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Mar 2016 10:08 PM IST
सार

  • केंद्र सरकार ने एक आरटीआई के जवाब में यह टिप्पणी की 
  • कहा, कानून ऐसी जानकारी नहीं की जा सकती है सार्वजनिक 
     

विज्ञापन
Centre denies to give information on facilities raw agents getting abroad
आरटीआई

विस्तार

केंद्र सरकार ने रॉ के विदेशों में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दी जाने वाली कानूनी सहायता के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया है। ये उसने पाकिस्तान के भारतीय रॉ एजेंट को गिरफ्तार करने का दावा करने के बाद कहा है।

विज्ञापन


सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी सरकार ने यह कहकर देने से मना कर दी कि रॉ की ऐसी कोई भी जानकारी कानूनन आरटीआई से बाहर है। कैबिनेट सचिवालय ने आरटीआई का जवाब देते हुए कहा कि रॉ के मामले में सिर्फ मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़े मामलों की जानकारी ही दी जा सकती।
विज्ञापन


आरटीआई फाइल करने वाले वेंकटेश नायक ने बताया कि उन्होंने अपनी एप्लिकेशन में साफ-साफ लिखा था कि उन्हें विदेशों में काम कर रहे रॉ एजेंटों को खुद की सुरक्षा के लिए दिए गए प्रशिक्षण के बारे में जानकारी नहीं चाहिए। नायक ने बताया कि यह सफाई इसलिए दी गई थी, ताकि वह यह न समझें कि रॉ के प्रशिक्षण और अन्य चीजों के बारे में जानकारी मांग रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायक कहते हैं कि अगर कोई भारतीय खुफिया एजेंसी का एजेंट विदेश में मारा जाता है, तो ऐसी स्थिति में क्या किया जाए या किया जाना चाहिए, इसको लेकर पब्लिक डोमेन में कोई जानकारी नहीं है। यह एक चिंता का विषय है। ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव से जुड़े नायक कहते हैं कि उन्होंने सिर्फ विदेश में काम कर रहे एजेंटों को मिल रही कानूनी सहायता के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही थी, न कि उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed