फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre appointed PCI chairperson Justice Ranjana Prakash Desai as chairperson of Lokpal

Lokpal: जस्टिस रंजना देसाई बनीं लोकपाल सर्च कमेटी की अध्यक्ष, जज पिनाकी घोष के बाद से पद था खाली

Thu, 03 Aug 2023 09:13 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Aug 2023 09:13 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने भारतीय प्रेस परिषद की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई को भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के प्रमुख और सदस्यों की सिफारिश करने के लिए 10 सदस्यीय सर्च समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Centre appointed PCI chairperson Justice Ranjana Prakash Desai as chairperson of Lokpal
Retd Supreme Court Justice Ranjana Prakash Desai - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने भारतीय प्रेस परिषद की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई को भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के प्रमुख और सदस्यों की सिफारिश करने के लिए 10 सदस्यीय सर्च समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख सामंत कुमार गोयल और सूचना आयुक्त हीरा लाल सामरिया भी इस समिति के सदस्यों में हैं। 

विज्ञापन


लोकपाल अपने नियमित प्रमुख के बिना काम कर रहा था
यह पद पिछले साल 27 मई को न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हो गया था। इसके बाद लोकपाल अपने नियमित प्रमुख के बिना काम कर रहा था। हालांकि लोकपाल के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती वर्तमान में लोकपाल कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। फिलहाल लोकपाल में पांच सदस्य हैं। न्यायिक सदस्य के दो और गैर न्यायिक सदस्य का एक पद रिक्त है।
विज्ञापन


लोकपाल का एक अध्यक्ष होता है और इसमें आठ सदस्य हो सकते हैं जिसमें चार न्यायिक और बाकी गैर-न्यायिक। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली चयन समिति ने लोकपाल के अध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर विचार करने के लिए पैनल की सिफारिश करने के उद्देश्य से एक सर्च समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति में इसरो से लेकर एसबीआई के पूर्व उच्च अधिकारी शामिल
दो अगस्त के आदेश के अनुसार, सर्च समिति के नौ सदस्यों में उड़ीसा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कल्पेश सत्येन्द्र झावेरी, रॉ के पूर्व प्रमुख सामंत कुमार गोयल, पूर्व सूचना आयुक्त हीरा लाल सामरिया, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख ए एस किरण कुमार, प्रसार भारती के पूर्व अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की पूर्व प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य हैं। उनके अलावा, पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी ओटेम दाई और राजीव यादव और पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त अहमद जावेद को भी सर्च समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। 


2013 में आया लोकपाल
जानकारी के लिए बता दें कि लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम जो कुछ श्रेणियों के लोक सेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को देखने के लिए केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति की परिकल्पना करता है, इस अधिनियम को 2013 में पारित किया गया था। एक लोकपाल प्रमुख और उसके सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशें प्राप्त करने के बाद की जाती है, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष, निचले सदन में विपक्ष के नेता, भारत के मुख्य न्यायाधीश या एक न्यायाधीश शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed