फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre accords CRPF 'Z plus' category security cover to former president Ram Nath Kovind

Z plus Category Security: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जेड प्लस सुरक्षा, सरकार का बड़ा फैसला

Wed, 07 Sep 2022 08:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 07 Sep 2022 08:03 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की सिफारिश के आधार पर सुरक्षा को मंजूरी दी थी। सीआरपीएफ ने पांच सितंबर से जिम्मा संभाल भी लिया है।

विज्ञापन
Centre accords CRPF 'Z plus' category security cover to former president Ram Nath Kovind
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला किया। केंद्र ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, 76 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सशस्त्र सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवानों की तैनाती की जाएगी। CRPF के वीआईपी सुरक्षा कमांडो इकाई उन्हेंसुरक्षा प्रदान करेगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की सिफारिश के आधार पर सुरक्षा को मंजूरी दी थी। सीआरपीएफ ने पांच सितंबर से जिम्मा संभाल भी लिया है। पूर्व राष्ट्रपति के आवास की सुरक्षा भी CRPF ही करेगी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 25 जुलाई को खत्म हुआ था। उनकी जगह द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं। द्रौपदी मुर्मू को भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधने ने अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष विराम समझौते पर आया बड़ा अपडेट
भारत सरकार और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (के) निकी समूह के बीच संघर्ष विराम समझौते को 08.09.2022 से 07.09.2023 तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया। गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी  दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed