फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Vista Avenue Netaji Subhash Chandra Bose Statue Narendra Modi Inaugurate News PM Speech in Hindi

Central Vista Project: जहां जलती थी अमर जवान ज्योति, वहां आज से नेताजी की प्रतिमा, जानें सब कुछ

Fri, 09 Sep 2022 07:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 09 Sep 2022 07:07 PM IST
सार

Central Vista Project Live Update in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। ग्रेनाइट पत्थर पर उकेरी गई इस प्रतिमा का वजन 65 मीट्रिक टन है।

विज्ञापन
Central Vista Avenue Netaji Subhash Chandra Bose Statue Narendra Modi Inaugurate News PM Speech in Hindi
Subhash Chandra Bose Statue - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। ग्रेनाइट पत्थर पर उकेरी गई इस प्रतिमा का वजन 65 मीट्रिक टन है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिमा को अमर जवान ज्योति के स्थान पर स्थापित किया गया
बुधवार इसे उसी स्थान पर स्थापित किया गया, जहां बीते 23 जनवरी पराक्रम दिवस पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था। प्रतिमा को अमर जवान ज्योति के स्थान पर स्थापित किया गया है। प्रतिमा को मूर्तिकार अद्वैत गडनायक ने बनाया है। अद्वैत राष्ट्रीय मॉर्डन आर्ट गैलरी के प्रमुख हैं। 

Central Vista Avenue Netaji Subhash Chandra Bose Statue Narendra Modi Inaugurate News PM Speech in Hindi
पीएम मोदी ने किया नेता जी की प्रतिमा का अनावरण - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस परेड के लिए आमंत्रित किया जाएगा
पीएम मोदी ने दिल्ली में सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास परियोजना में शामिल कार्यकर्ताओं से बातचीत की। पीएम मोदी ने 'श्रमजीवियों' से कहा कि वह 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास परियोजना पर काम करने वाले सभी लोगों को आमंत्रित करेंगे।
 

Central Vista Avenue Netaji Subhash Chandra Bose Statue Narendra Modi Inaugurate News PM Speech in Hindi
पीएम मोदी ने किया नेता जी की प्रतिमा का अनावरण - फोटो : ANI
प्रतिमा को बनाने में करीब 26,000 घंटे लगे 
नेताजी की प्रतिमा को बनाने में करीब 26,000 घंटे लगे हैं। प्रतिमा ग्रेनाइट को तराशकर तैयार की गई है। इसका वजन 65 मीट्रिक टन है। काले रंग के ग्रेनाइट पत्थर से बनी यह प्रतिमा 28 फुट ऊंची है। इसे अरुण योगीराज के नेतृत्व में मूर्तिकारों के एक दल ने तैयार किया है। ग्रेनाइट के इस अखंड पत्थर को तेलंगाना के खम्मम से 1665 किलोमीटर दूर नई दिल्ली तक लाने के लिए 100 फुट लंबा 140 पहियों वाला एक ट्रक विशेष तौर पर तैयार किया गया था।

कई टोल प्लाजा के फाटक तोड़ने पड़े
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के लिए विशाल ग्रेनाइट पत्थर को तेलंगाना से लेकर दिल्ली लाने वाले 100 फुट लंबे ट्रक को गुजरने के लिए खास इंतजाम करने पड़े। इसलिए राजमार्गों पर कुछ टोल प्लाजा के फाटकों को अस्थाई रूप से तोड़ना पड़ा।

Central Vista Avenue Netaji Subhash Chandra Bose Statue Narendra Modi Inaugurate News PM Speech in Hindi
rajpath - फोटो : istock
1972 में किया था अमर जवान ज्योति का उद्घाटन
अमर जवान ज्योति की स्थापना उन भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे। इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी और बांग्लादेश का गठन हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को अमर जवान जोत का उद्घाटन किया था।

नेताजी की बेटी ने की यह अपील

Central Vista Avenue Netaji Subhash Chandra Bose Statue Narendra Modi Inaugurate News PM Speech in Hindi
अनीता बोस - फोटो : सोशल मीडिया
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बेटी अनीता बोस फाफ ने कहा कि खुशी है कि इतने दशकों के बाद भारतीय देशवासियों ने उनका नाम और स्मृति बरकरार रखी। उन्होंने भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे आजाद भारत में पैर नहीं रख सके। मेरी इच्छा है कि कम से कम उनके अवशेष अपनी मातृभूमि पर लौट आएं और एक अंतिम विश्राम स्थल खोजें। दस्तावेज इस बात का प्रमाण है कि 18 अगस्त 1945 को वर्तमान ताइवान में विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। मुझे उम्मीद है कि उनकी अस्थियां देश में वापस लाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed