{"_id":"5be92aa3bdec2269385b6ef3","slug":"central-textile-ministry-start-off-closed-costume-production-set-up-in-meghalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने मेघालय की ठप्प पड़ी सबसे बड़ी परिधान निर्माण इकाई में काम किया शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने मेघालय की ठप्प पड़ी सबसे बड़ी परिधान निर्माण इकाई में काम किया शुरू
भाषा
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
अम्पति मेघालय
मेघालय की सबसे बड़ी परिधान इकाई ने लगभग दो वर्ष तक बंद रहने के बाद काम शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि जिन एजेंसियों को यह इकाई आवंटित की गई थी, वे एजेंसियां उत्पादन शुरू करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने में विफल रहीं। इस वजह से दो वर्ष तक इसमें काम शुरू नहीं हो पाया।
‘आजीविका और ग्रामीण विकास स्कूल’ (एसएलआरडी) द्वारा इस साल सितंबर में इकाई को अपने नियंत्रण में लेने के बाद यहां अब कार्य शुरू हो पाया है।
एसएलआरडी देश के चार क्षेत्रों में संचालित एक विकास एजेंसी है और कौशल विकास, बाजार एकीकरण और ग्रामीण विकास में इसकी दक्षता है।
विज्ञापन
साउथ वेस्ट गारो हिल्स के हैटिसिल में स्थित यह इकाई लगभग 45,000 वर्ग फुट में फैली है। मूल रूप से केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय द्वारा इसकी स्थापना 14.26 करोड़ रुपए की लागत से की गई थी।